Commonwealth Games: अमित का जीत के 'पंच' से आगाज, इधर खुशी से झूम उठे परिजन
प्रतिद्वंद्वी को हरा अमित ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इधर अमित का मैच शुरू होने से पहले ही घर पर बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने का इंतजाम कर लिया था। अमित के परिजन ही नहीं, अन्य लोगों ने भी स्क्रीन पर अमित का मुकाबला देखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को बॉक्सर अमित पंघाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी नामरी बेर्री को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। परिजनों ने यह मुकाबला घर पर लाइव देखा। बॉक्सर अमित का कॉमनवेल्थ का पहला मैच सोमवार को इलाके के लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।
अमित के परिजन ही नहीं, अन्य लोगों ने भी स्क्रीन पर अमित का मुकाबला देखा। इसे देख लोग अपने खिलाड़ी की तारीफ करे बगैर नहीं रह सके। अमित ने यह मुकाबला पांच-शून्य से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जैसे ही अमित के बेहतरीन पंच प्रतिद्वंद्वी को पड़े परिजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह बढ़ता गया, अमित का मुकाबला जीतने के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई व खुशी से झूम उठे।
हरियाणा के रोहतक जिले के गांव मायना में अपने घर पर एलईडी स्क्रीन पर नजरें गड़ाएं बैठे विजेंद्र ने कहा कि बेटे अमित ने काफी मेहनत की है। कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक लाने की पूरी उम्मीद है। यह मुकाबला उसका हौसला बढ़ाएगा। इसमें वह शुरू से ही हावी रहा। उसकी मेहनत देखकर पहले ही लग रहा था कि वह जीतेगा। उसने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराया। यह आने वाले मैच के लिए अच्छा प्रोत्साहन साबित होगा।
उषा रानी ने कहा कि मेरे बेटे अमित ने इस बार पहले से ज्यादा मेहनत की है। पिछले मैच में हार की कोई वजह रही हो, इस बार वह जरूर जीतेगा। हमें उम्मीद है कि वह देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएगा। इस मैच में शुरू से ही उसकी जीत की आस थी। ऐसा ही साबित भी किया। इस मौके पर अन्य परिजन व आसपास के लोग मौजूद रहे।