फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Registry of new citizenship will be done in tehsil from today

Rohtak News: तहसील में आज से होगी नए कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री

Sun, 03 Aug 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 03 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Registry of new citizenship will be done in tehsil from today
06...तहसील कार्यालय। संवाद - फोटो : महिलाओं को योग सिखातीं प्रीति।
रोहतक। राजस्व विभाग की तरफ से पांच दिन बाद तहसील में सोमवार से नए कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री होगी। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। मुख्यालय की तरफ से बढ़े हुए कलेक्टर रेट ऑनलाइन साफ्टवेयर पर डाले जा रहे हैं। अगर ऑनलाइन रेट तय होने में तकनीकी दिक्कत नहीं आई तो बढ़े रेट के तहत रजिस्ट्री हो जाएगी।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की तरफ से डेढ़ साल बाद 10 से 50 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं। इससे मार्केट में प्रॉपर्टी के रेटों में बढ़ोतरी तय है। आम लोगों पर बढ़े कलेक्टर रेट का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर में सबसे ज्यादा कलेक्टर रेट पहले की तरह किला रोड बाजार के हैं। यहां वाणिज्यिक रेट 2.40 लाख प्रति वर्ग गज पहुंच गया है। वहीं, डीएलएफ कॉलोनी व प्रताप नगर में सबसे ज्यादा रिहायशी रेट हो गए हैं। तंग व छोटी गलियों को छोड़कर बड़ी व सामान्य गलियों में कलेक्टर रेट 51 हजार रुपये प्रति गज पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
मार्केट रेट के हिसाब से ही कलेक्टर रेट बढ़े हैं। तहसील की तरफ से रजिस्ट्री करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। अब मुख्यालय की तरफ से नए कलेक्टर रेट ऑनलाइन तय किए जा रहे हैं। अगर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आई तो सोमवार से बढ़े कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री होगी।
-गुलाब सिंह, तहसीलदार, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed