फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Registration on portal mandatory for Group C and D recruitment: DC

ग्रुप सी और डी की भर्ती के लिए पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य : डीसी

Fri, 23 Jul 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Registration on portal mandatory for Group C and D recruitment: DC
वन टाइम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई कर दी गई है। जिले के युवाओं को चाहिए वे पोर्टल पर अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। सरकार ने ग्रुप सी और डी की भर्ती के लिए पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। उक्त बातें डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के तहत सामान्य वर्ग के युवाओं को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग वालों को 250 रुपये शुल्क देकर पंजीकरण करवाना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसकी वैधता तीस साल तक रहेगी। उन्होंने कहा कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना का मकसद युवाओं को रोजगार देना है। साथ ही उन्हें जटिल भर्ती प्रक्रिया और बार-बार भर्तियों के लिए फीस देने पर आर्थिक रूप से होने वाली परेशानी से भी निजात दिलाना है। इस योजना के शुरू होने से कर्मचारी चयन आयोग को काफी राहत मिली है। अब आयोग को एक ही उम्मीदवार के अलग-अलग भर्तियों के लिए किए गए आवेदनों की बार-बार जांच-पड़ताल नहीं करनी होगी। वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना से यह काम एक बार में ही हो जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सरकारी नौकरियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की तिथि तीस जून थी, जिसे 31 जुलाई 2021 तक बढ़ा दिया गया है। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को यूनीक आईडी नंबर मिलेगा, जो तीन साल तक मान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed