फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Recommendation for transfer of constable from DGP office by making fake e-mail ID of former minister

पूर्व मंत्री की फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर डीजीपी कार्यालय से की सिपाही के तबादले की सिफारिश

Wed, 22 Sep 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for transfer of constable from DGP office by making fake e-mail ID of former minister
प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर की फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर डीजीपी के नाम पुलिस मुख्यालय में सिफारिश करने का मामला सामने आया है। ई-मेल में सिपाही प्रीतम का तबादला कलानौर थाने से नूंह के फिरोजपुर झिरका करने के लिए कहा गया है। पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट व आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आर्य नगर थाने में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि डीजीपी कार्यालय को बीजेपी नमो संघ नाम की आईडी से 3 अगस्त को एक ई-मेल मिली। ई-मेल में एक पत्र भी अटैच किया गया था। इसमें लिखा हुआ है कि कलानौर थाने में तैनात सिपाही प्रीतम का ट्रांसफर फिरोजपुर झिरका किया जाए। जब इस संबंध में पूर्व मंत्री के कार्यालय में बात की गई तो पता चला कि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर इस तरह की कोई ई-मेल का इस्तेमाल नहीं करते। एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क ने रोहतक पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। डीएसपी मुख्यालय ने मामले की जांच की। जांच के बाद अब आईटी एक्ट व आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक नंबर पेज पर शिकायतकर्ता कांस्टेबल, दो नंबर पेज पर जिक्र नहीं
आर्य नगर थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 310 में पेज नंबर एक पर शिकायतकर्ता सिपाही प्रीतम सिंह को दर्शाया गया है, जिसमें उसका पता गांव बसाना है। जबकि आरोपी विनोद नाम के शख्स को लिखा हुआ है, लेकिन पेज नंबर 2 पर शिकायतकर्ता व आरोपी के नाम का जिक्र नहीं है। बताया गया है कि डीजीपी कार्यालय की तरफ से एडीजीपी कार्यालय को 3 अगस्त को ई-मेल मामले को लेकर जांच के लिए कहा गया। एडीजीपी कार्यालय की तरफ से जब पूर्व मंत्री के कार्यालय स्टाफ से पूछा गया तो बताया गया कि पूर्व मंत्री इस नाम की ई-मेल आईडी का प्रयोग नहीं करते हैं। एडीजीपी ने रोहतक पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ बता पाएंगे।
- कृष्ण लोहचब, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed