फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Received complaint of blockage of drains, action will be taken against CSI: Godara

नालियां जाम होने की शिकायत मिली को सीएसआई पर होगी कार्रवाई : गोदारा

Thu, 01 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Received complaint of blockage of drains, action will be taken against CSI: Godara
एक सप्ताह बाद यदि नाले-नालियों के जाम होने की सूचना मिली तो सीधे कार्रवाई होगी। उक्त बातें नगर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने मेडिकल ऑफिसर व सीएसआई के साथ बैठक के दौरान कही। यदि कोई कर्मी काम में लापरवाही करें तो तत्काल अवगत कराए ताकि विभागीय कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम ने बुधवार को मेडिकल ऑफिसर डॉ. उदयभान, सीएसआई सुंदर व हरीश चावला आदि के साथ बैठक की। आयुक्त ने कहा की शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार कहा जा चुका है मगर अब लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। नियमित रूप से बताया जाए कि सफाई के लिए टीमों को कहां-कहां लगाया गया है। नाले-नालियों की समुचित सफाई एक सप्ताह के अंदर करवा ली जाए। यदि एक सप्ताह के बाद कहीं से भी नाले-नालियों के जाम होने की शिकायत आई तो सीएसआई सुंदर और हरीश चावला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल ऑफिसर ड्यूटी पर आने वाले कर्मियों के बारे में जानकारी देंगे। यदि कोई कर्मी बिना सूचना अनुपस्थित रहता है अथवा कार्य में रुचि नहीं लेता है तो बताया जाए।
विज्ञापन

बिना मास्क ड्यूटी पर मिले को अनुपस्थिति होगी दर्ज
नगर निगम आयुक्त ने आदेश करते हुए कहा कि अब यदि कोई निगम कर्मी बिना मास्क ड्यूटी पर मिला तो उसकी अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी। दूसरी बार बिना मास्क न मिलने पर अनुशासनहीनता मानते हुए विभागीय कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि विगत दिनों एक कर्मी बिना मास्क ड्यूटी पर मिला था, जिसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए मगर कुछ नहीं हुआ। यह घोर अनियमितता है, यदि वीरवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो खुद एक्शन लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed