फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rates for organ transplant treatment should be fixed, 5 lakh deaths are happening every year: MP

अंग प्रत्यारोपण उपचार के रेट तय किए जाएं, हर साल 5 लाख की हो रही मौत : सांसद

Sat, 31 Jul 2021 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Rates for organ transplant treatment should be fixed, 5 lakh deaths are happening every year: MP
लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान बोलते सांसद डॉ अरविंद शर्मा । विज्ञप्ती
लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का कहना है कि देश में हर साल पांच लाख लोगों की वाइटल ऑर्गन की कमी से मौत हो रही है। केंद्र सरकार अंग प्रत्यारोपण उपचार के रेट तय करे। शुक्रवार को मानसून सत्र के दौरान संसद में उन्होंने यह मांग रखी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि देश में अभी भी वाइटल ऑर्गन डोनेशन को लेकर ज्यादा जागरूकता नहीं है, उसके लिए जरूरी है कि सरकार अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं। लोगों को बताया जाए कि अंग दान महादान है। देश में अलग-अलग राज्यों में अंगदान से जुड़ी हुईं भ्रांतियां एवं अंधविश्वास को खत्म करने के लिए इस महत्वपूर्ण विषय को स्कूलों एवं कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। शर्मा ने कहा कि यह पाठ्यक्रम में होने से बच्चे अपनी प्रारंभिक अवस्था में ही यह जान पाएंगे कि अंगदान की प्रक्रिया किसी दूसरे के लिए कितना जीवन उपयोगी हो सकती है। पता लग सकेगा कि जब किसी की भी मौत होती है तो उसके कुछ घंटों के अंतराल के अंदर शरीर में लीवर, दिल, किडनी, आंखें, पेनक्रियाज व अन्य अंग किसी दूसरे के जीवन को बचाने के लिए प्रत्यारोपित किए जा सकते हैं, लेकिन अभी जागरूकता के अभाव में यह नहीं हो पा रहा है। सांसद ने लोकसभा के माध्यम से आग्रह किया कि जिस प्रकार से कोरोना की दूसरी लहर में हरियाणा सरकार द्वारा इलाज को लेकर रेट लिस्ट तय कर दी थी, ताकि गरीब से गरीब आदमी अपना इलाज निजी अस्पताल में करवा सके, उसी तरह केंद्र सरकार भी निजी अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण की रेट लिस्ट तय करे। साथ ही रेट लिस्ट अस्पतालों के सामने लगाई जाए, ताकि आम लोगों को पता लग सके। सांसद के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से काफी ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके तहत अंगदान को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed