फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rasigtration

असंगिठत क्षेत्र के श्रमिकों को पंजीकरण के नाम आ रहा पसीना, डायल नंबर 1100 बिजी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
rasigtration
अमर उजाला ब्यूरो रोहतक
विज्ञापन
कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार की तरफ से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। इस अवधि में असंगठित क्षेत्र के लोगों को 1 हजार रुपये प्रति सप्ताह उनके अकाउंट में डाला जा रहा है, लेकिन डायल नंबर 1100 लगातार व्यस्त होने और कॉमन सर्विस सेंंटर बंद होने से श्रमिकों को परेशानई हो रही है। हेल्प लाइन नंबर 1075 पर बताया गया है कि डायल नंबर 1100 को नए सिरे से अपडेट करके मंगलवार शाम तक चालू कर दिया जाएगा। ऑनलाइन दबाव बढ़ने से दिक्कत आ रही है। राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य भूषण चुघ ने बताया कि कोरोना वायरस के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। सीएम मनोहर लाल घोषणा कर चुके हैं कि संगठित क्षेत्र के साढ़े 3 लाख लोगों के अलावा, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी प्रति सप्ताह 1 हजार रुपये उनके बैंक अकाउंट में डाले जाएंगे। संगठित क्षेत्र का डाटा तो सरकार के पास है, लेकिन असंगठित क्षेत्र का कोई ब्यौरा नहीं है। इसमें वे सभी लोग आते हैं, जो किसी भी सरकारी योजना से नहीं जुड़े। जिनके पास न कोई किसी भी तरह का राशन कार्ड है और न ही किसी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
सुबह से व्यस्त आ रहा पंजीकरण के लिए जारी डायल नंबर सरकार ने पहले ऑन लाइन सीएचसी सेंटरों के माध्यम से पंजीकरण की व्यवस्था की थी, लेकिन भीड़ एकत्रित न हो। इसके कारण सेंटरों की बजाए डायल नंबर 1100 जारी किया गया। वह मंगलवार सुबह से व्यस्त आ रहा है। पूछने पर कोरोना वायरस के चलते जारी सरकार के हेल्प लाइन नंबर 1075 पर संपर्क किया गया तो बताया गया कि ज्यादा दबाव आने से दिक्कत आ रही है। देर शाम तक हेल्प लाइन नंबर को नए सिरे से जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed