फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rape with a Female player

महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म

Sat, 14 Dec 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rape with a Female player
भिवानी जिले की रहने वाली एक खिलाड़ी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला खिलाड़ी कई साल से शहर मेें रह रही है। वह इस दौरान शीतल नगर निवासी युवक के संपर्क में आई। महिला ने बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर करीब दो साल से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे शहर के होटल व पटियाला भी लेकर गया, जहां पर उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान आरोपी युवक की 30 दिसंबर को शादी तय हो गई। जब इस बात का पता महिला खिलाड़ी को चला तो उसने युवक से बात की। इस पर आरोपी युवक ने उसके साथ शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला के बयान पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने बताया कि आरोपी युवक भी एक खिलाड़ी है, उसने महिला खिलाड़ी के साथ शादी का झांसा देकर 2017 से 2019 तक अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की गहनता से जांच व पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर कमलेश, महिला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed