{"_id":"655d0acabf898578e30b3754","slug":"ransom-of-two-lakhs-demanded-after-teenagers-death-rohtak-news-c-17-roh1019-298395-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: किशोर की मौत के बाद मांगी दो लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: किशोर की मौत के बाद मांगी दो लाख की फिरौती
विज्ञापन
रोहतक। गांधी कैंप के किशोर की छह दिन पहले ट्रेन से गिरकर मौत हो चुकी है। अब किसी ने किशोर की मां को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर दो लाख की रंगदारी मांगी है। लिखा है कि अगर पैसे देते हैं तो बेटे को जिंदा लौटा देगा। हालांकि परिजन बेटे का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। परेशान परिजन आर्य नगर थाने में पहुंचे और पूरे मामले से अवगत कराया। उत्तराखंड स्थित अल्मोड़ा जिले के गांव बिकेसन निवासी चंपा ने शुक्रवार को बताया था कि उसका परिवार 11 साल से रोहतक में रह रहा है। उसका 15 वर्षीय बेटा गौरव 9वीं कक्षा में पढ़ता था, जो वीरवार शाम छह बजे चाऊमिन चौक पर दुकान के ऊपर गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे परिजन व पूर्व पार्षद मदनलाल कुरड़ा आर्य नगर थाने में पहुंचे और पूरे को अवगत कराया। इसी बीच पता चला कि एक किशोर का शव जीआरपी ने शुक्रवार सुबह अस्थल बोहर के पास ट्रैक से बरामद किया है। आर्य नगर थाना प्रभारी ने जीआरपी प्रभारी नवीन कुमार से बात की। परिजनों को शव के फोटो दिखाए। साथ में बताया कि किशोर वीरवार रात को कालिंदी एक्सप्रेस से मुंह के बल गिर गया। इसके इससे उसकी मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को युवक की मां चंपा ने बताया कि उसके नंबर पर 5 बजकर 12 मिनट पर व्हाट्सएप मैसेज आया। लिखा कि बेटा सलामत चाहिए तो दो लाख रुपये शाम तक भिजवा दीजिए। बेटा सलामत मिल जाएगा।
मृतक युवक के परिजन उनके पास आए थे। पता चला कि परिजनों ने फेसबुक पर बेटे की गुमशुदगी की सूचना जारी की थी। अब वह सूचना किसी के हाथ लग गई। आरोपी धोखाधड़ी करके पैसे ऐंठना चाहता है। उसको पता नहीं कि युवक की मौत हो चुकी है। परिजनों को समझा दिया है वे किसी के झांसे में न आएं।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, प्रभारी थाना आर्य नगर
विज्ञापन
मृतक युवक के परिजन उनके पास आए थे। पता चला कि परिजनों ने फेसबुक पर बेटे की गुमशुदगी की सूचना जारी की थी। अब वह सूचना किसी के हाथ लग गई। आरोपी धोखाधड़ी करके पैसे ऐंठना चाहता है। उसको पता नहीं कि युवक की मौत हो चुकी है। परिजनों को समझा दिया है वे किसी के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, प्रभारी थाना आर्य नगर