फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ranji Trophy: Orissa win by 32 runs, Haryana need three wickets

रणजी ट्रॉफी : उड़ीसा को जीत के लिए 32 रन, हरियाणा को तीन विकेट की दरकार

Tue, 14 Jan 2020 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Orissa win by 32 runs, Haryana need three wickets
रोहतक के लहाली स्थित चौधरी बंशीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और उड़ीसा के बीच रणजी मैच के तीस
लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और उड़ीसा के बीच चल रहे रणजी मुकाबले में तीसरा दिन भी गेंदबाजों के नाम रहा। तीसरे दिन कुल 12 विकेट गिरे। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उड़ीसा ने दूसरी पारी में सात विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए। उसे जीत के लिए 32 रन की जरूरत है। वहीं हरियाणा को मुकाबला जीतने के लिए 3 विकेट की दरकार है।
विज्ञापन

तीसरे दिन 218 रन से आगे खेलने उतरे हरियाणा के बल्लेबाज कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सके और 248 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गए। उड़ीसा की ओर से सूर्यकांत ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। वहीं हरियाणा के कप्तान हर्षल पटेल ने मात्र 39 गेंदों पर 35 रन का योगदान दिया। दूसरी पारी में 179 रनों का पीछा करने उतरी उड़ीसा की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। टीम का पहला विकेट 41 रन पर गिरा। इसके बाद राइट-आर्म मीडियम गेंदबाज अजीत चहल की गेंदबाजी के आगे उड़ीसा के बल्लेबाज जूझते नजर आए। चहल ने 19 ओवर में 65 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। एक विकेट टीनू कुंडू के खाते में गया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उड़ीसा ने 147 पर सात विकेट गंवा दिए। उड़ीसा को अंतिम दिन जीत के लिए 32 रन और हरियाणा को जीत के लिए 3 विकेट की जरूरत है।
विज्ञापन

हरियाणा पहली पारी 90/10
हरियाणा दूसरी पारी
खिलाड़ी रन गेंद
शुभम रोहिल्ला 48 114
अंकित कुमार 46 94
नितिन सैनी 6 17
शिवम चौहान 13 29
हिमांशु राना 40 112
प्रमोद 31 63
हर्षल पटेल 35 39
अजीत चहल 10 21
टिंकू कुंडू 2 21
आषीश हुड्डा 0 6
विपिन कुमार* 0 2
अतिरिक्त : 17 (बाई 7, लेग बाई 9, नोबाल 1 )
कुल : 248-10 (86.1 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट
101-1 (अंकित कुमार), 110-2 (शुभम रोहिल्ला), 115-3 (नितिन सैनी), 139-4 (शिवम चौहान), 189-5 (हिमांशु राना), 228-6 (प्रमोद), 238-7 (हर्षल पटेल), 242-8 (टिंकू कुंडू), 248-9 (अजीत चहल), 248-10 (आषीश हुड्डा)
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाज : बसंत 20-6-37-0, राजेश 19-4-50-2, सूर्यकांत 23-4-86-5, पप्पू रॉय 24.1-7-59-1
उड़ीसा पहली पारी 160/10
उड़ीसा दूसरी पारी
खिलाड़ी रन गेंद
सूजीत 28 48
शांतनु 19 39
देबाषीश 4 19
सुभ्रांशू 6 19
बिपलब 7 26
गोविंदा 30 60
राजेश* 29 71
सूर्यकांत 12 5
राजेश* 4 14
अतिरिक्त : 8 (1 नोबाल, 7 लेगबाई)
फॉल ऑफ विकेट
41-1 (सूजीत), 56-2 (शांतनु), 65-3 (देबाषीश), 66-4 (सुभ्रांशू), 78-5 (बिपल्ब), 124-6 (गोविंदा), 136-7 (सूर्यकांत)
गेंदबाज : हर्षल पटेल 12-1-37-0, अजीत चहल 19-1-65-6, टिंकू कुंडू 8-0-19-1, आशीष हुड्डा 11-5-19-0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed