फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ranji Trophy: Haryana won the match by an innings and 68 runs

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने पारी और 68 रनों से जीता मुकाबला

Fri, 13 Dec 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Haryana won the match by an innings and 68 runs
लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और महाराष्ट्र के मध्य खेले गए पहले रणजी मुकाबले में हरियाणा ने चौथे दिन पारी और 68 रनों से जीत हासिल कर ली है। हरियाणा ने पहली पारी में महाराष्ट्र के सामने 401 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में महाराष्ट्र की टीम पहली पारी में 247 रन पर सिमट गई। इसके बाद फॉलोऑन खेलने उतरी महाराष्ट्र की दूसरी पारी तीसरे दिन तक 5 विकेट पर 61 रन बना सकी। इसके बाद चौथे दिन मैदान पर उतरे महाराष्ट्र के बल्लेबाज पिच पर ज्यादा समय नहीं निकाल पाए और अपनी पारी में केवल 25 रन की जोड़ पाए। महाराष्ट्री की दूसरी पारी 86 रन पर सिमट गई। इस दौरान हरियाणा के गेंदबाज हर्षल पटेल ने मैच में नौ विकेट और आशीष हुड्डा ने 7 विकेट चटकाए। पारी और 68 रन से जीत के साथ ही हरियाणा की टीम एलीट ग्रुप सी में सात अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। हर्षल पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हरियाणा की टीम अगला मुकाबला भी रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में ही त्रिपुरा के साथ 17 दिसंबर से खेलेगी।
विज्ञापन

दूसरी पारी में महाराष्ट्र के पांच खिलाड़ी शून्य पर आउट : महाराष्ट्र की बल्लेबाजी पर हरियाणा की गेंदबाजी पूरी तरह से हावी दिखाई दिए। दूसरी पारी में महाराष्ट्र की टीम के आधे से ज्यादा खिलाड़ी शून्य पर पवेलियन लौट गए। इनमें से चार को हर्षल पटेल ने आउट किया। स्वप्निल गुगाले, चिराग खुराना, राहुल त्रिपाठी, प्रदीप और एस फालाह बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
विज्ञापन

स्कोर कार्ड
महाराष्ट्र दूसरी पारी
बल्लेबाज रन गेंद
स्वप्निल गुगाले 0 1
ऋतुराज गायकवाड़ 7 26
चिराग खुराना 0 2
नौसाद शेख 27 46
राहुल त्रिपाठी 0 1
सत्यजीत बाचव 10 17
अजीम काजी 17 28
अवदुत 14 39
ए संकलेचा* 2 5
प्रदीप 0 7
एस फालाह 0 2
अतिरिक्त : 9 (बाई-7, लेगबाई-2
कुल : 86/10 (29.0 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : 0-1(स्वप्निल गुगाले), 0-2(चिराग खुराना), 41-3 (ऋतुराज गायकवाड़), 41-4(नौशाद शेख), 41-5 (राहुल त्रिपाठी), 67-6 (अजीम काजी), 78-7 (सत्याजीत बाचव), 85-8 (अवदूत), 86-9 (प्रदीप), 86-10 (एस फलाह)
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी : हर्षल पटेल 8-2-22-5, आशीष हुड्डा 13-4-31-4, टीनू कुंडू 7-2-18-1, चेतन्य बिश्नोई 1-0-6-0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed