{"_id":"6acf28546e9e6690e30aa239","slug":"ranji-trophy-haryana-defeated-himachal-pradesh-by-seven-wickets-in-the-match-played-in-rohtak-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से हराया, रोहतक में खेले जा रहे मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से हराया, रोहतक में खेले जा रहे मैच
Wed, 14 Oct 2026 12:29 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:29 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की दूसरी पारी 113 रन पर सिमट गई। हरियाणा को जीत के लिए 74 रन का लक्ष्य मिला। दिन का खेल खत्म होने तक 9 ओवर में हरियाणा के केवल 26 रन पर तीन विकेट गिर गए। अंतिम दिन पहले ही सत्र में हरियाणा ने सधे खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया।
विज्ञापन
कनिष्क चाैहान, प्लेयर ऑफ द मैच
- फोटो : संवाद
विस्तार
चौधरी बंसीलाल स्टेडियम, लाहली (रोहतक) में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-डी के अंतर्गत हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से हरा दिया। खेल के अंतिम दिन हरियाणा को जीत के लिए 45 रन चाहिए थे, जिसे पहले ही सत्र में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
बुधवार को हरियाणा ने 3 विकेट पर 26 रन से आगे अपनी पारी शुरू की। हरियाणा ने चौथे दिन केवल 9.1 ओवर खेलकर बिना कोई विकेट खोए जीत के लिए आवश्यक रन जोड़ लिए। हिमांशु राणा 37 और धीरू सिंह 24 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। हरियाणा के लिए पहली पारी में 50 रन और 2 विकेट का योगदान करने के लिए कनिष्क चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
रविवार को टॉस जीतकर खेलते हुए हिमाचल प्रदेश ने पहले दिन 7 विकेट पर 153 रन बनाए। दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश बोर्ड पर केवल 253 रन ही अंकित करा सका। बदले में हरियाणा स्टंप्स तक 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। तीसरे दिन कुल 19 विकेट गिरे। हरियाणा ने पहली पारी में 296 रन बनाए।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दूसरी पारी 113 रन पर सिमट गई। हरियाणा को जीत के लिए 74 रन का लक्ष्य मिला। दिन का खेल खत्म होने तक 9 ओवर में हरियाणा के केवल 26 रन पर तीन विकेट गिर गए। अंतिम दिन पहले ही सत्र में हरियाणा ने सधे खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया।
मैच में हिमाचल प्रदेश के लिए आकाश वशिष्ठ ने शतक (113) लगाया। हरियाणा के लिए यशवर्धन दलाल (72), अंकित कुमार (59) और कनिष्क चौहान (50) ने अर्धशतक लगाए। मैच में हरियाणा के लिए अंशुल काम्बोज ने 6 और पार्थ वत्स ने 5 विकेट लिए। जबकि हिमाचल प्रदेश के लिए आर्यमान सिंह और अर्पित गुलेरिया ने 5-5 विकेट लिए।