फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rang Bahar festival left beautiful and sweet memories

रोहतक: खूबसूरत व मधुर यादें छोड़ गया रंग बहार उत्सव

Sun, 19 Feb 2023 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rang Bahar festival left beautiful and sweet memories
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। फूलों की बहार का प्रतीक पुष्पोत्सव रंग बहार उत्सव शनिवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। फूलों की खूबसूरत छटा, बसंत-फाल्गुनी ऋतु की मस्ती, ढोल-नगाड़ों की थाप पर गुंजायमान गीत-संगीत, युवा दिलों का उमंग-उल्लास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का छौंक समाहित किए रंग बहार उत्सव अपनी सुनहरी यादों को युवाओं को दिलों में छोड़ गया। रंग बहार उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने फीटा काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रंग बहार उत्सव प्रकृति प्रेम का प्रकटोत्सव है। एमडीयू पूरे भारत में ग्रीन-क्लीन कैंपस के रूप में ख्याति प्राप्त है। रंग बहार उत्सव के जरिए एमडीयू के पर्यावरणीय सरोकारों को जन-मानस तक ले जाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में इस उत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर का उत्सव बनाया जाएगा। कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम, स्वच्छता को मुखरित करता हुआ एमडीयू का रंग बहार नायाब कार्यक्रम है। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के नेतृत्व में एमडीयू ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने रंग बहार कार्यक्रम के लिए टीम एमडीयू को बधाई दी। साथ हीरंग बहार उत्सव की विभिन्न गतिविधियों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीन, स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. राजकुमार ने रंग बहार इवेंट को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए एमडीयू प्रशासन पूरा प्रयास करेगा। रंग बहार उत्सव की समन्वयिका प्रो. विनीता हुड्डा ने बताया कि रंग बहार पुष्प उत्सव में फ्लावर एरेंजमेंट्स, कट फ्लावर्स, पौटेड प्लांट्स, डेकोरेटिव पौटेड प्लांट्स सहित रंगोली, सेल्फी, फोटोग्राफी कंटेस्ट भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शानदार हरियाणवी नृत्य, दिलकश कव्वाली तथा हास्य व्यंग्य का समावेश रहा। प्रतिभागियों ने सुंदर रंगोली बनाकर रंग बहार में कलात्मक अभिव्यक्ति दी। फूलों की बहार समेटे, प्रतिभागियों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति का समावेश करते हुए विद्यार्थियों की खुशियों की सौगात लेते हुए रंग बहार उत्सव मधुर यादें छोड़ गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नरेश कुमार, एसीजेएम मंगलेश चौबे, डीन एकेडमिक एफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार, प्रो. विमल, प्रो. हरीश कुमार, प्रो. राधेश्याम, प्रो. सुप्रीति, प्रो. सोनिया मलिक, प्रो. नसीब सिंह गिल, प्रो. विनीता शुक्ला, प्रो. सपना गर्ग समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed