फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram temple attracted, 1000 copies sold in 15 days

Rohtak News: राम मंदिर ने लुभाया, 15 दिन में बिके 1000 प्रतिरूप

Sun, 07 Jan 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ram temple attracted, 1000 copies sold in 15 days
06सीटीके25.... बाजार में आऐ राम मंदिर के  प्रतिरूप । संवाद
रोहतक। अयोध्या राम मंदिर को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निमंंत्रण का दौर जारी है। निमंत्रण के साथ लोगों को दिए जा रहे राम मंदिर के चित्र लोगों के मन भा गया है। राम मंदिर प्रतिरूप से आकर्षित जनमानस खुद को इसे खरीदने से रोक नहीं पा रहा है। यही वजह है कि पिछले 15 दिनों में एक हजार से अधिक राम मंदिर प्रतिरूप बिक चुके हैं। लोग इन्हें अपने घरों में सजावट के लिए खरीद रहे हैं। लकड़ी व धातु से बने प्रतिरूप की खासी मांग है।
विज्ञापन


बाजार इन दिनों राम मंदिर के प्रतिरूप के रंग में रंगा है। गिफ्ट-गैलरी की भी भरमार है। यहां राम मंदिर प्रतिरूप विशेष रूप से बिक्री के लिए रखे गए हैं। इनकी खासी मांग बनी हुई है। लोग अपनों को उपहार देने में इसी प्रतिरूप को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार भी इस मांग को लेकर पूरी तरह तैयार है। लकड़ी व धातु से बने राम मंदिर प्रतिरूप बाजार में 200 रुपये से 1500 रुपये में उपलब्ध हैं। इन प्रतिरूप को रंग-बिरंगी लाइट ने और आकर्षक बना दिया है। इससे इन प्रतिरूप की मांग और बढ़ गई है। फिलहाल मांग इतनी है कि आपूर्ति कम हो गई है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन स्थित दुकानदार राकेश शर्मा ने बताया कि राम मंदिर प्रतिरूप दिल्ली से लाया जा रहा है। पिछले एक पखवाड़े में राम मंदिर प्रतिरूप की मांग काफी बढ़ गई है। इस कारण दुकानदारों के लिए भी आपूर्ति मुश्किल हो गई है। अयोध्या में 22 जनवरी को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा है। ऐसे में आने वाले दिनों राम मंदिर प्रतिरूप की मांग और बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए नए डिजाइन व नए फीचर के साथ प्रतिरूप मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहाना अड्डा स्थित दुकानदार दिनेश सैनी ने बताया कि अभी तक मेरी दुकान से लगभग 200 राम मंदिर प्रतिरूप बिक चुके हैं। अभी मांग बनी हुई है। उम्मीद है कि 22 जनवरी तक और ग्राहक ये प्रतिरूप खरीदने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed