फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Rahim's health deteriorated, Delhi admitted to AIIMS

राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में दाखिल

Wed, 14 Jul 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim's health deteriorated, Delhi admitted to AIIMS
साध्वी यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा भुगत रहे गुरमीत राम रहीम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। जेल प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह उसे करीब साढ़े 5 बजे दिल्ली स्थित एम्स ले जा गया। दोपहर में राम रहीम की एंडोस्कॉपी व एमआरआई करवाई गई। उन्हें सिर व पेट में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। देर रात तक अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राम रहीम को 2017 में दो साध्वियों के यौन शोषण के मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई थी। उस दिन पंचकूला में हिंसा भी हुई थी। सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश सरकार ने गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में भेजा था, जहां हेलीकॉप्टर से लाया गया। तभी से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। राम रहीम की जून माह में तबीयत बिगड़ गई थी। उस समय पीजीआई रोहतक में उनके स्वास्थ्य की जांच डॉक्टरों के पैनल ने की थी। जांच के बाद वापस सुनारिया जेल भेज दिया गया। फिर जून माह में दोबारा तबीयत बिगड़ गई। उस समय उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां कोरोना की जांच करवाई गई। जांच में एक दिन बाद ही उसे निगेटिव घोषित कर दिया गया था। चार दिन बाद मेदांता में दाखिल रहने के बाद छुट्टी मिल गई। अब मंगलवार सुबह राम रहीम ने सिर व पेट में दर्द की शिकायत की। जेल प्रशासन ने उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उनकी पहले एमआरआई की गई। इसके बाद एंडोस्कॉपी करवाई गई। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं आ सकी थी। उधर, पुलिस प्रशासन की तरफ से डीएसपी के नेतृत्व में करीब 10 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए साथ में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed