फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Rahim reached Sunaria jail after completing 40 days parole in Sirsa Dera

Rohtak News: सिरसा डेरे में 40 दिन की पैरोल काटकर सुनारिया जेल पहुंचा राम रहीम

Tue, 16 Sep 2025 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim reached Sunaria jail after completing 40 days parole in Sirsa Dera
रोहतक। सिरसा डेरे में 40 दिन की पैरोल काटने के बाद सोमवार शाम शाम 4:56 बजे राम रोहतक की रहीम सुनारिया जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। हनीप्रीत सहित आठ लोग दो गाड़ियों में सवार होकर रोहतक पहुंचे।
विज्ञापन

साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 6 अगस्त को प्रदेश सरकार ने राम रहीम को 40 दिन का पैरोल दिया था। राम रहीम ने अबकी बार पैरोल अवधि सिरसा स्थित डेरे में पूरी की है।
विज्ञापन

अवधि पूरी होने के बाद सोमवार शाम को हरियाणा नंबर की दो निजी गाड़ियों में सिरसा डेरे से काफिला सुनारिया जेल पहुंचा। एक गाड़ी में गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत, दान सिंह व चालक राजा सिंह सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी गाड़ी में प्रीतम, चरण सिंह, वकील हर्ष अरोड़ा, डाॅ. पीआर नैन और चालक वजीर सिंह आए। 10 मिनट बाद दोनों गाड़ियां वापस सिरसा डेरे की तरफ रवाना हो गईं।
........
2025 में तीसरी बार जेल से बाहर आया था राम रहीम
जेल से एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पैरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि, पैराेल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है।

2025 में राम रहीम 6 अगस्त को तीसरी बार जेल से बाहर आया था। उसे 40 दिन का पैरोल मिला था। फरवरी व अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो मिल चुकी है। साथ ही, 2017 से अब तक 14वीं बार राम रहीम जेल से बाहर आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed