फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Rahim has been granted 40 days' parole, marking his 15th time out of jail.

Rohtak News: राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, 15वीं बार आएगा जेल से बाहर

Mon, 05 Jan 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim has been granted 40 days' parole, marking his 15th time out of jail.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। वह सोमवार को 15वीं बार जेल से बाहर आएगा और कड़ी सुरक्षा में सिरसा डेरे के लिए रवाना होगा। साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।
पिछली बार अगस्त 2025 में 40 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आया था। पैरोल की यह अवधि सिरसा डेरे पर व्यतीत की गई थी। अबकी बार भी 40 दिन की पैरोल सिरसा डेरे में ही कटेगी।
विज्ञापन

...
2025 में तीन बार जेल से बाहर आया था राम रहीम
जेल से एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पैरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि, पैराेल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है। 2025 में राम रहीम तीन बार जेल से बाहर आया। फरवरी व अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो मिली जबकि अगस्त में 40 दिन की पैरोल पर सिरसा डेरे पर गया। सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से वह अब से पहले 14 बार पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है। अब 15वीं बार जेल से बाहर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी को है शाह सतनाम का जन्मदिन
राम रहीम की पैरोल अवधि के दौरान शाह सतनाम जी महाराज का जन्मदिन 25 जनवरी को है। इस दिन डेरा सच्चा सौदा की ओर विशेष कार्यक्रम होता है। इस दिन आध्यात्मिक प्रवचन और सेवा कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed