{"_id":"5fa6e0ad8ebc3e9bd266e9f6","slug":"ram-rahim-got-one-day-parole-to-meet-his-ailing-mother-in-hospital-rohtak-news-rtk5818653132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार मां से अस्पताल में मिलने के लिए राम रहीम को मिली थी एक दिन की पैरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार मां से अस्पताल में मिलने के लिए राम रहीम को मिली थी एक दिन की पैरोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को बीती 24 अक्तूबर को एक दिन की पैरोल मिली थी। हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार ने 24 अक्तूबर को राम रहीम को पैरोल दिलवाई थी। सूत्रों के अनुसार यह पैरोल बीजेपी के अधिकतर मंत्रियों के कहने पर दी गई थी। वहीं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार एक दिन की पैरोल देने का अधिकार जिला जेल के अधीक्षक के पास है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि गुरमीत सिंह के केस को देखते हुए ज्यादा समय के लिए पैरोल देने का अधिकार कोर्ट और सरकार के पास है। डेरा प्रमुख दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन का पैरोल मिला था। वह गुरुगाम के एक अस्पताल में भर्ती है। डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से गुरुग्राम अस्पताल तक भारी सुरक्षा के बीच ले जाया गया।
राम रहीम की सुरक्षा में पुलिस की तीन टुकड़ी तैनात रही
राम रहीम 24 अक्तूबर को शाम तक अपनी बीमार मां के साथ रहे थे। जिसकी ड्यूटी, सुरक्षा एवं निगरानी में हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ी तैनात थी। एक टुकड़ी में 80 से 100 जवान थे। डेरा चीफ को जेल से पुलिस की एक गाड़ी में लाया गया, जिसमें पर्दे लगे हुए थे। गुरुग्राम में पुलिस ने अस्पताल के बेसमेंट में गाड़ी पार्क की और जिस फ्लोर में उसकी मां का इलाज चल रहा था, उसे पूरा खाली करा दिया गया।
हमें जेल सुपरिंटेंडेंट से राम रहीम के गुरुग्राम दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था का निवेदन मिला था। हमने 24 अक्तूबर को सुबह से लेकर शाम ढलने तक सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। सब कुछ शांति से हुआ।
विज्ञापन
- राहुल शर्मा, एसपी।