{"_id":"67d1dcdd46da8038b50e1e0d","slug":"ram-avtars-wife-said-the-feeling-of-victory-after-three-defeats-is-different-rohtak-news-c-17-roh1019-616435-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रामअवतार की पत्नी बोलीं- तीन हार के बाद मिली जीत का अहसास ही अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रामअवतार की पत्नी बोलीं- तीन हार के बाद मिली जीत का अहसास ही अलग
विज्ञापन
रोहतक। नवनिर्वाचित मेयर रामअवतार की जीत से परिवार बेहद उत्साहित है। पेशे से अध्यापिका पत्नी गीता वैद बोलीं- चुनाव में लगातार तीन हार के बाद मिली जीत का अहसास ही अलग है। सुबह पति रामअवतार घर से गए तो थोड़ा डर लग रहा था। जीत की उम्मीद तो थी, लेकिन इतनी बड़ी जीत मिलेगी, यह पता नहीं था। बेटे ने जब कॉल करके जीत की सूचना दी तो एकदम से आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। क्योंकि, पहले भी तीन चुनाव हारे हैं तो हार का दर्द झेल चुके हैं। हार के बाद जो खुशी होती है, उसका मजा ही कुछ अलग होता है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सुबह घर से जाने से पहले दही चीनी खिलाई थी। गीता ने बताया कि वह राजनीतिक परिवार से हैं। पहले सोचा था कि ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगी जो राजनीति से बिल्कुल दूर हो। उस समय रामअवतार एमडीयू में क्लर्क थे, लेकिन शादी के कुछ समय बाद दोस्त राजनीति में ले आए। विधानसभा चुनाव में तीन हार के बावजूद संघर्ष नहीं छोड़ा। हालांकि, इन सालों में कई बार हिम्मत भी टूटी, लेकिन हमेशा एक-दूसरे का सहारा बने रहे।
बेटी अंशिता बोली- पापा की जीत पर बहुत खुश हूं
रामअवतार की बेटी अंशिता ने भावुक होते हुए कहा, आज वह बहुत ही खुश है। उन्हें उम्मीद नहीं थी की जीत भी मिलेगी। जब पापा घर से गए तो उत्सुकता के साथ थोड़ा तनाव में थी। जब रिजल्ट आया तो एक बार झटका सा लगा। क्योंकि, पिछले तीन चुनाव में हार ही मिलती आ रही थी। पिता की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना की।