फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Raising pudding of desi ghee by collecting donations from the guests of Punjab and Rajasthan

चंदा जुटाकर पंजाब व राजस्थान से आए मेहमानों को खिला रहे देसी घी का हलवा

Tue, 01 Dec 2020 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Raising pudding of desi ghee by collecting donations from the guests of Punjab and Rajasthan
Raising pudding of desi ghee by collecting donations from the guests of Punjab and Rajasthan - फोटो : RohtakCity
कृषि कानूनों का विरोध भले ही प्रदेश के किसान खुलकर नहीं कर रहे हैं, मगर आंदोलन में शामिल किसानों की हर संभव मदद जरूर कर रहे हैं। पहरावर गांव में फ्लाईओवर पर ग्रामीण चंदा एकत्रित करके किसान आंदोलन में भाग लेने दिल्ली जा रहे पंजाब व राजस्थान के किसानों को देसी घी का हलवा तक खिला रहे हैं। सोमवार को पहरावर में फ्लाई ओवर से ठीक पहले दो शिविर नजर आए। दोनों में करीब दो मीटर की दूरी है। सैकड़ों किलोमीटर दूर पंजाब व राजस्थान से दिल्ली में किसान आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए आने वालों को यहां भोजन-पानी मुहैया कराया गया। शिविर में पहुंचे मेहमानों का स्वागत देसी घी के हलवे से किया गया। खाने में आलू की सब्जी, पूड़ी, रायता दिया गया। इसके बाद दूध या चाय मुहैया कराई गई। दोपहर को यहां खाना खाने के बाद आंदोलनकारियों ने भी राहत महसूस की और ग्रामीणों के इस अप्रत्यक्ष सहयोग को सराहा।
विज्ञापन

ग्रामीण मिलकर चला रहे शिविर
किसानों के लिए शिविर पहरावर के ग्रामीणों ने लगाया है। चौधरी भान सिंह, चौधरी सतबीर सिंह, चौधरी बलजीत सिंह, जजपा कलानौर हलका प्रधान लीलू, विजय मलिक, जगपाल मलिक समेत अन्य ग्रामण लोग इसमें शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसान आंदोलन किसी एक व्यक्ति या वर्ग के लिए नहीं हो रहा है। यह सभी के लिए है। इसमें बड़ी संख्या में लोग दिल्ली सीमा पर आंदोलनरत हैं। इस आंदोलन में अपना सहयोग शिविर लगाकर दे रहे हैं। उनकी समस्याओं को देखकर शिविर लगाने का विचार आया। दिल्ली सीमा से बहादुरगढ़ तक आंदोलनकारियों का काफिला पहुंच चुका है। ऐसा ही दूसरी तरफ है।
विज्ञापन

युवा कर रहे शिविर में सहयोग
बुजुर्ग ग्रामीणों ने कहा कि शिविर में आयोजन में सभी का हाथ है। खाना बनाने व किसानों को खिलाने के लिए युवा सहयोग कर रहे हैं। गांव के ही युवा अपने हिसाब से शिविर में समय दे रहे हैं। हमारा काम इन्हें जरूरत का सामान मुहैया कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन को सफल बनाने में करें सहयोग
किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा के बाद खाप प्रधान अपने क्षेत्रों में आंदोलन को पूर्ण सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में मलिक खाप के प्रधान दादा बलजीत सिंह मलिक सोमवार को खरावड़ पहुंचे। यहां सड़क पर किसानों के लिए लगाए गए लंगरों का मुआयना कर सेवा में लगे ग्रामीण लोगों के प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि आंदोलन की सफलता के लिए इसी प्रकार से सेवा में जुटे रहें। उनके साथ गांव के प्रधान विजेंद्र मलिक, लाढौत के सरपंच संजय, कैप्टन प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, जसवंत सिंह, अनूप सिंह, लीलू प्रधान, धाम, धन सिंह, कैप्टन जगबीर मलिक, रघुविंदर मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed