फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Railway reservation counter of Mini Secretariat closed due to reduction of five tickets

Rohtak News: पांच टिकट कम कटने पर लघु सचिवालय का रेलवे रिजर्वेशन काउंटर बंद

Sun, 25 Aug 2024 04:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Railway reservation counter of Mini Secretariat closed due to reduction of five tickets
रोहतक। लघु सचिवालय में चल रहा रेलवे टिकट रिजर्वेशन काउंटर पिछले एक सप्ताह से बंद है। इसका मुख्य कारण रिजर्वेशन कम होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एक दिन में कम से कम 25 टिकट की बुकिंग होनी चाहिए। अभी सिर्फ 18 से 20 टिकट ही बुक हो रही थी। इस वजह से इसे बंद किया गया है। 60 से 70 प्रतिशत लोग ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते है। अभी रोहतक में सिर्फ एक टिकट रिजर्वेशन काउंटर बचा हुआ है। लोगों को ऑफलाइन टिकट बुक करवाने के लिए अभी स्टेशन पर ही जाना होगा। लघु सचिवालय में काउंटर बंद होने के बाद इसे खुलवाने के लिए किसी ने कुछ बोला भी नहीं है। यहां पर एक कर्मचारी ही काम कर रहा था। उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस रिजर्वेशन काउंटर को अगले आदेश आने तक नहीं खोला जाएगा। ऐसा वहां पर लगा हुआ नोटिस बोल रहा है।


महम का काउंटर पहले हो चुका बंद

महम का रिजर्वेशन काउंटर काफी समय पहले ही बंद हो चुका है। अब सिर्फ एकमात्र काउंटर रोहतक रेलवे स्टेशन पर बचा है। इसको भी जिले से ऑफलाइन टिकट बुक करवानी है उसे रोहतक जंक्शन पर आकर ही टिकट बुक करवानी पड़ेगी।
विज्ञापन




रिजर्वेशन काउंटर बंद करने का निर्णय हाई ऑथिरिटी का है। आगे क्या व्यवस्था होगी इस पर भी विभाग ही फैसला करेगा।

बलराम मीणा, रेलवे स्टेशन अधीक्षक , रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed