फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Railway elevated track: elevated elevation line, SE of Power Broadcasting Corporation gave written notice to DC

रेलवे एलिवेटेड ट्रैकः हाईटेंशन लाइन ऊपर उठा दी, बिजली प्रसारण निगम के एसई ने डीसी को दी लिखित सूचना

Sat, 30 Jan 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Railway elevated track: elevated elevation line, SE of Power Broadcasting Corporation gave written notice to DC
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर चल रहा बिजली की तार लगाने का कार्य। संवाद - फोटो : RohtakCity
रोहतक। रेलवे एलिवेटेड ट्रैक पर जल्द ट्रेन दौड़ने की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि शनिवार को ट्रैक के चालू होने में आ रही आखिरी बाधा भी दूर हो गई है। बिजली विद्युत प्रसारण निगम ने विशाल नगर में ट्रैक के ऊपर से गुजर रही 132केवी की हाईटेंशन लाइन को 45 मीटर ऊंचा कर दिया है। जबकि पहले इसकी ऊंचाई 22 मीटर थी। अब हाईटेंशन लाइन के नीचे से भी रेलवे ट्रैक के ऊपर विद्युतीकरण का काम पूरा किया जा सकेगा। बिजली प्रसारण विद्युत निगम के एसई राजेश्वर धामी ने डीसी को लिखित में इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच रोहतक-पानीपत वाया गोहाना रेलवे लाइन पर रेलवे स्टेशन से लेकर राजीव गांधी स्टेडियम के सामने बाईपास तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया गया है। इससे शहर की डबल फाटक, बजरंग भवन फाटक, सोनीपत रोड, बस स्टैंड के नजदीक व सेक्टर 6 फाटक खत्म हो जाएंगी। साथ ही शहर के बीचोंबीच एलिवेटेड ट्रैक के नीचे माल रोड भी निकलेगा। इससे शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त होने की संभावना है।

विशाल नगर में एलिवेटेड ट्रैक से बिजली तार ऊंचे करने को लगा हाईटेंशन लाइन का टावर। संवाद

विशाल नगर में एलिवेटेड ट्रैक से बिजली तार ऊंचे करने को लगा हाईटेंशन लाइन का टावर। संवाद- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed