फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   raid

आबकारी एवं कराधान आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए मारा छापा

Sun, 15 Sep 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
raid
सोनीपत में एक कंपनी की एसेसमेंट न कर 56 लाख रुपये का घपला करने के आरोपी जिला आबकारी एवं कराधान विभाग फतेहाबाद के आयुक्त की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अदालत से आरोपी की जमानत याचिका खारिज हो गई है। विजिलेंस ने भी गिरफ्तारी की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में शनिवार को फतेहाबाद में छापा भी मारा गया।
विज्ञापन

राज्य चौकसी ब्यूरो की रोहतक टीम ने शनिवार को फतेहाबाद में छापा मारा। यहां से टीम को आबकारी एवं कराधान आयुक्त को गिरफ्तार करना था। टीम आरोपी के कार्यालय भी पहुंची। यहां उसका सुराग नहीं लगने पर टीम लौट आई। इससे पहले फतेहाबाद अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका को 13 सितंबर को खारिज कर दी गई। विजिलेंस इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी ने सोनीपत आयुक्त रहते समय एक कंपनी की दो साल की एसेसमेंट नहीं की। सोनीपत से तबादला होने के बाद आयुक्त ने छुट्टी के दिन कार्यालय में जाकर दस्तावेजों से छेड़छाड़ की। इस मामले की भनक लगने पर सरकार ने जांच कराई। विजिलेंस ने जांच में आरोपों की पुष्टि करते हुए करीब 56 लाख रुपये का घपला उजागर किया। जांच के आधार पर ही सरकार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। अब विजिलेंस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापे मार रही है। विजिलेंस का दावा है कि एक दो दिन में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed