फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Race will be fast for admission in PG

पीजी में दाखिले के लिए तेज होगी दौड़

Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Race will be fast for admission in PG
अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले लगभग खत्म होने को हैं, अब कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले को दौड़ शुरू होगी। पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जोकि 17 अक्तूबर तक चलेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार 11 से 19 अक्तूबर तक डॉक्यूमेंट और एलिजिबिलिटी की वेरिफिकेशन का काम होगा। 19 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, उन्हें फीस भरने के लिए 22 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा। 26 से 28 अक्तूबर तक फिजिकल काउंसिलिंग होगी। पहली वेटिंग लिस्ट 28 अक्तूबर को जारी की जाएगी। शहर के प्रमुख जाट कॉलेज में पीजी कोर्सों में सबसे ज्यादा 600 सीटें हैं। इस बार कई कॉलेजों में कुछ नए कोर्स शुरू हुए हैं। पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में पहली बार एमए राजनीति विज्ञान और एमकॉम कोर्स शुरू हुए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख कॉलेजों में पीजी सीटें
जाट कॉलेज
एमएससी मैथ - 100
एमएससी फिजिक्स - 90
एमएससी केमिस्ट्री - 90
एमएससी बॉटनी - 50
एमएससी कंप्यूटर साइंस - 60
एमए अंग्रेजी - 60
एमए भूगोल - 40
एमजेेएमसी - 40
एमकॉम - 60
पीजीडीसीए - 40
पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज
एमएससी मैथ - 40
एमएससी फिजिक्स - 40
एमए भूगोल - 40
एमए राजनीति विज्ञान - 60
एमकॉम - 60
वैश्य कॉलेज
एमएससी फिजिक्स - 60
एमएससी केमिस्ट्री - 60
एमएससी मैथ - 40
एमकॉम - 40
हिंदू कॉलेज
एमकॉम - 60
एमएससी मैथ - 60
एमए हिंदी - 60
जाट कॉलेज में 11 से रोजाना होगी ओपन काउंसिलिंग
जाट कॉलेज में 11 अक्तूबर से रोजाना ओपन फिजिकल काउंसिलिंग होगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश ख्यालिया ने बताया कि बीएससी मेडिकल, बीकॉम, बीजेएमसी, बीसीए और बीएससी स्पोर्ट्स साइंस में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 11 अक्तूबर से फिजिकल काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं, एससी वर्ग के विद्यार्थी अपना फॉर्म और दस्तावेज चेक करवाकर किसी भी कक्षा में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

जल्द जारी किए जाए एमडीयू के रुके हुए परीक्षा परिणाम : दीपक धनखड़
छात्र नेता दीपक धनखड़ ने मांग की है कि एमडीयू के रुके हुए परीक्षा परिणाम तुरंत जारी किए जाएं। उन्होंने इस संबंध में डीन एकेडमिक प्रो. नवरतन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। धनखड़ ने बताया कि कॉलेजों में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए 7 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, जिसमें माइग्रेशन सर्टिफिकेट अपलोड करना जरूरी है। लेकिन एमडीयू में हड़ताल के चलते विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा है। इस कारण वे ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को भी दूर-दराज से विद्यार्थी एमडीयू पहुंचे लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उन्हें माइग्रेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला। प्रो. शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे माइग्रेशन सर्टिफिकेट की फीस ऑनलाइन एमडीयू की वेबसाइट पर भर दें। फॉर्म और फीस स्लिप कुलसचिव कार्यालय में जमा करवा दें। शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी कर्मचारियों को बैठाकर माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनवाए जाएंगे। जोकि डाक द्वारा विद्यार्थियों के पते पर दो से तीन दिन में पहुंचा दिए जाएंगे। धनखड़ ने मांग की कि एमडीयू के रुके हुए सभी रिवोल्यूशन के परिणाम जल्द जारी किए जाएं ताकि विद्यार्थी पीजी के लिए फॉर्म भर सकें। प्रो. नवरतन शर्मा ने आश्वासन दिया कि हड़ताल खत्म होते ही रुके हुए परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed