{"_id":"622d03f607f4212839625b56","slug":"quarrel-between-two-parties-over-a-house-in-dlf-colony-rohtak-news-rtk640940054","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएफ कॉलोनी में मकान को लेकर दो पक्षों में झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएफ कॉलोनी में मकान को लेकर दो पक्षों में झगड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर की डीएलएफ कालोनी में मकान को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनाें पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक विनिश चावला ने दी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से परिवार सहित रहता है। मकान को लेकर चाचा जगदीश, महेश व बुआ सन्तोष व पुष्पा के साथ विवाद चल रहा है। 10 मार्च को शाम करीब सात-आठ बजे कुछ लोग आए और अंदर घुसने का प्रयास किया। उसने पुलिस बुला ली। पुलिस मामला शांत करवाकर चल गई। इसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, दूसरे पक्ष की तरफ से निपुण ने दी शिकायत में बताया कि मकान में विनिश भी परिवार सहित रह रहा है। आरोप है कि विनिश पूरे मकान पर कब्जा करना चाहता है। इस कारण आरोपी ने उसकी बहन के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। बहन ने अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड रखना शुरू कर दिया और मकान में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिए। 10 मार्च को सुरक्षागार्ड रात करीब आठ बजे दूध लेने गया हुआ था। जब गार्ड वापस आया तो उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। जब उन्होंने गेट खोलने का प्रयास किया तो उन पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।