फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   quarrel between friends while drinking alcohol In Rohtak, young man crushed to death by car

Haryana Crime: रोहतक में दोस्तों के बीच शराब पीने के दौरान कहासुनी, युवक की गाड़ी से कुचलकर हत्या

Sat, 19 Oct 2024 03:27 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 19 Oct 2024 03:27 PM IST
सार

नवीन का अपने दोस्तों से विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे गाली-गलौच और धमकी तक पहुंच गया। नवीन ने वहां से जाने की कोशिश की, लेकिन तभी एक आरोपी ने उसकी पिकअप गाड़ी स्टार्ट की और उसे पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
quarrel between friends while drinking alcohol In Rohtak, young man crushed to death by car
पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में दोस्तों के साथ शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक युवक की पिकअप गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन मृतक के परिचित ने पूरी घटना दूर से देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चार-पांच युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान चरखी दादरी के नवीन कुमार (40) के रूप में हुई है, जो महिंद्रा पिकअप का चालक था और उसकी एक बेटी भी है। पुलिस के अनुसार, नवीन किसी काम से रोहतक आया था और शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के शुगर मिल चौक के पास अपने परिचित चालकों के साथ शराब पीने के लिए बैठा था।

विज्ञापन


इसी दौरान नवीन का अपने दोस्तों से विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे गाली-गलौच और धमकी तक पहुंच गया। नवीन ने वहां से जाने की कोशिश की, लेकिन तभी एक आरोपी ने उसकी पिकअप गाड़ी स्टार्ट की और उसे पीछे से टक्कर मार दी। नवीन गिर गया और आरोपी ने गाड़ी को वापस चलाकर फिर से उसके ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय मृतक का परिचित नरेश वहां पहुंचा, जिसे नवीन ने पहले ही बुला रखा था। नरेश को आते देख आरोपी मौके से भाग गए। नरेश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed