फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Punjabi society needs equal share in politics: Batra

पंजाबी समाज को राजनीति में चाहिए बराबरी का हिस्सा : बत्रा

Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
Punjabi society needs equal share in politics: Batra
रोहतक। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री कांग्रेस नेता सुभाष बतरा ने कहा कि प्रदेश में जाटों के बाद पंजाबी समाज की जनसंख्या सबसे ज्यादा है। इसके बावजूद समाज का केवल एक विधायक है। वर्तमान सीएम से उम्मीद जगी थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को सत्ता जाने के बाद भी सद्धबुद्धि नहीं आई। चार चहेतों को वर्किंग अध्यक्ष बना दिया। प्रदेश की राजनीति में पंजाबी समाज को अपना हिस्सा चाहिए। इसके लिए मार्च माह के पहले सप्ताह में रोहतक में पंजाबी महासम्मेलन होगा। इसमें दूसरे दलों के दिग्गज नेताओं को भी बुलाएंगे।
विज्ञापन

बतरा ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारवार्ता में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज को आगे बढ़ाने में अग्रसर रहने वाली पार्टी का साथ दिया जाएगा। यहां दिग्गज नेता बुलाए जाएंगे। इनमें एसी चौधरी, सुरेंद्र मदान, बलबीरपाल शाह और दूसरे सभी नेताओं को निमंत्रण दिया जाएगा। हमें राजनीतिक हिस्सा चाहिए। पिछले दिनों मेरे पिता की जन्मदिवस पर विभिन्न पार्टियों के नेता एक मंच पर आ चुके हैं। इसमें ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वीरेंद्र सिंह, डॉ. सुशील गुप्ता समेत अनेक नेता आए। अब महाकुंभ में एक बार फिर यह प्रयास दोहराया जाएगा। गोहाना रैली को फेल करार देते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि इस रैली में जनता ने अपना रुख साफ कर दिया है। यहां लोगों को गृह मंत्री अमित शाह से काफी उम्मीदें थी,लेकिन अचानक रैली स्थगित कर दी गई। पिछले आठ साल में इस सरकार के दौरान जितने घोटाले हुए हैं, कभी नहीं हुए। हर वर्ग दुखी है। कर्मचारी, मजदूर, किसान, युवा सभी परेशान हैं। यही वजह है कि लोग गोहाना नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed