फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Punjab farmer dies after falling from tractor

घर वापसी के दौरान किसान की मौत: महम के पास ट्रैक्टर से गिरकर पंजाब के किसान ने गंवाई जान

Mon, 13 Dec 2021 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 12:00 AM IST
सार

तीन कृषि कानूनों को विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के स्थगित होने के बाद किसान अपने घरों की ओर विजयी वापसी कर रहे हैं। रविवार को हरियाणा के रोहतक जिले के महम कस्बे में हादसे में पंजाब के एक किसान की जान चली गई। 

विज्ञापन
Punjab farmer dies after falling from tractor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीकरी बॉर्डर से पंजाब लौट रहा किसान रविवार को महम के पास ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे हांसी के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। महम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः किसान एक्सप्रेस में अब भी सफर महंगा: 355 रुपये में बनता था हिसार-सिरसा का एमएसटी, अब यात्री चुका रहे 3600 प्रति माह
विज्ञापन


महम पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे किसानों का जत्था हिसार की तरफ जा रहा था। महम शुगर मिल के नजदीक भैणी महाराजपुर गांव के पास 55 वर्षीय किसान पंजाब के फरीदकोट के गांव मराड़ निवासी जसविंद्र सिंह संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर से गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें ः खापों ने किया एलान: अब गांवों में कभी भी आ-जा सकेंगे भाजपा और जजपा नेता, नहीं किया जाएगा विरोध


साथी किसान उसे हांसी के सरकारी अस्पताल में ले गए, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। हांसी के अस्पताल से सूचना पाकर महम थाने से एएसआई राजबीर सिंह पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए।

शंभू बॉर्डर पर सड़क पार रहे किसान को बस ने कुचला, मौत

शंभू बार्डर के पास सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंजाब में जालंधर निवासी 62 वर्षीय प्यारा सिंह अपने परिवार संग सिंघू बॉर्डर से जश्न मनाकर वापस घर लौट रहे थे जैसे ही वह शंभू बॉर्डर पर पहुंचे तो शंभू बॉर्डर के पास जाम में उनकी कार फंस गई। जब काफी देर तक भी जाम नहीं खुला तो गाड़ी को निकालने का प्रयास करने के लिए वह स्थिति जांचने के लिए गाड़ी से नीचे उतर गए।

जिस समय वह गाड़ी से उतरे उस समय दूसरी लेन में ट्रैफिक चल रहा था और वह जैसे ही सड़क पार करने लगे दूसरी ओर से आई बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और हादसा देखते ही परिवार सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को अंबाला शहर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed