{"_id":"5795294a4f1c1b2832c4bd88","slug":"punjab-congress-would-support-hsgpc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसजीपीसी पंजाब चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसजीपीसी पंजाब चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 25 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
indian national congress
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया है कि कमेटी पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगी। वहीं, बैठक में संगठन के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा शामिल नहीं हुए। इस दौरान अलग एचएसजीपीसी के गठन के संबंध में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसीए) के विवाद और आगामी रणनीति पर चर्चा के लिए कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की रविवार को बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी। चुनाव के दौरान एचएसजीपीसी के सदस्य पंजाब जाएंगे और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश महासचिव जोगा सिंह ने अलग एचएसजीपीसी के संबंध में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
गौरतलब है कि एचएसजीपीसी का गठन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल के दौरान किया गया था। कमेटी के गठन को पंजाब सरकार और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ही एक सदस्य ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब की कमेटी को आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने की भी सलाह दे रखी है, लेकिन यह मामला सुलझ नहीं पाया है।