फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pune defeated Raipur in the women's tennis tournament.

Rohtak News: महिला टेनिस प्रतियोगिता में पुणे ने रायपुर को हराया

Sun, 18 Jan 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Pune defeated Raipur in the women's tennis tournament.
09...एमडीयू के खेल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता के श
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया। पहले दिन के सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी ने 2-0 से पंडित रवि शंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी रायपुर को हराया।

कुलपति ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं प्रतिभा निखारने के साथ आपसी सौहार्द व खेल भावना को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना को सर्वोपरी रखते हुए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

निदेशक खेल डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने कहा कि एमडीयू खेलों के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन से विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति और अधिक सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने सभी टीमों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक खेल डॉ. तेजपाल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी विश्वविद्यालय प्रशासन, निर्णायकों, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता में देश के चारों जोन की कुल 16 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। आगामी दिनों में खेले जाने वाले मुकाबलों में उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धा और रोमांचक खेल देखने को मिलेगा। इस मौके पर टेनिस कोच श्रवण कुमार समेत अन्य खेल प्रशिक्षक, प्रतिभागी टीमों के इंचार्ज और खिलाड़ी, ऑफिशियल स्टाफ सदस्य, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

-------
आंध्र प्रदेश ने ग्वालियर को हराया
कोनेरू लक्ष्मैया यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश ने 2-0 से लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ग्वालियर को हराया। उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद ने 2-0 से गुजरात यूनिवर्सिटी को हराया। इसके अलावा जादवपुर विश्वविद्यालय वेस्ट बंगाल की टीम के नहीं आने के कारण गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा की टीम को वॉकओवर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed