फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Public Health employees clash; stage protest.

Rohtak News: पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों में झगड़ा, दिया धरना

Sat, 11 Jul 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 11 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Public Health employees clash; stage protest.
धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई और ब्रांच प्रधान के बीच झगड़ा हो गया। मामला पुलिस से डीसी कार्यालय तक पहुंच गया। शुक्रवार को हरियाणा कर्मचारी पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल यूनियन ने एसडीओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया
एसडीओ अनिल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के बीच समझौता कराया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले यूनियन ब्रांच प्रधान जयदीप और जेई देवेंद्र कुमार ने किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन

जेई ने प्रधान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इस पर यूनियन प्रधान ने एसडीएम और डीसी कार्यालय में शिकायत कर दी। शुक्रवार की सुबह ही ग्रामीण क्षेत्र में जल घरों में काम करने वाले सभी कर्मचारी एसडीओ कार्यालय में हरियाणा कर्मचारी पीडब्ल्यूडी यूनियन बैनर तले इकट्ठे हुए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जेई के समर्थन में भी कर्मचारी आ गए। करीब एक बजे तक कार्यालय के बाहर हंगामा रहा। सीनियर अधिकारियों ने दोनों को गलती का अहसास कराया, तब समझौता हुआ। दोनों को अधिकारियों को दी शिकायत वापस लेने को कहा।


सप्लाई रही बंद

दो कर्मचारियों के विवाद में ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवों में कर्मचारियों ने पानी की सप्लाई बंद रखी। जिसकी वजह से लोगों को इंतजार करना पड़ा। बताया गया दो बजे बाद पानी की सप्लाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed