फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PSI dies in hotel, friend found unconscious

होटल में पी/एसआई की मौत, दोस्त मिला बेहोश

Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
PSI dies in hotel, friend found unconscious
पी एसआई संदीप भारद्वाज। फाइल फोटो
जिला पुलिस के पी/एसआई 27 वर्षीय संदीप भारद्वाज की संदिग्ध हालात में सुभाष रोड स्थित एक होटल में मौत हो गई। जबकि उसका साथी प्रीत विहार कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय यशदीप बेसुध हालत में पीजीआई में दाखिल है। पी/एसआई के पिता का आरोप है कि उसके बेटे केे दोस्तों ने ज्यादा नशीला पदार्थ खिला दिया। साथ ही तबीयत बिगड़ने पर जानबूझकर अस्पताल में भी दाखिल नहीं कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भिवानी जिले के गांव पाजू निवासी सत्यदेव शर्मा ने दी शिकायत में बताया उसका बड़ा बेटा संदीप भारद्वाज रोहतक के पुरानी सब्जी मंडी थाने में पी/एसआई के तौर पर तैनात था। 22 जुलाई को संदीप को उसके छोटे भाई राहुल ने फोन किया। संदीप ने बताया कि वह अपने दोस्त प्रीत विहार कॉलोनी निवासी यशदीप, दादरी के कारीतोखा निवासी अंकित, बहल निवासी एक लड़की, बरोदा निवासी कृष्ण व थाने के मुंशी अमित हवलदार के साथ सुभाष रोड स्थित एक होटल में बैठा हैं। 23 जुलाई की सुबह फोन आया कि संदीप की मौत हो चुकी है, उसका शव आकाशवाणी के पास निजी अस्पताल में है। वह परिवार सहित रोहतक के निजी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों व अन्य लोगों से बात की। उसे पता चला है कि संदीप को उसके दोस्तों ने ज्यादा मात्रा में कोई नशीला या जहरीला पदार्थ खिलाया है। जबकि संदीप किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता था। संदीप जब नशीला पदार्थ खाने के बाद बेहोश हो गया तो उसे जानबूझकर उसके दोस्तों ने अस्पताल में भी दाखिल नहीं कराया। न ही गंभीर हालत के बारे में किसी को सूचना दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोस्त यशदीप को नहीं आया होश, पुलिस को बयान दर्ज होने का इंतजार
उधर, पुलिस को पी/एसआई संदीप का दोस्त यशदीप भी बेसुध हालत में मिला है, जो निजी अस्पताल से पीजीआई में दाखिल कराया गया। मामले की जांच कर रही सब्जी मंडी थाना पुलिस को उसके होश में आने का इंतजार है। तभी पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में पी/एसआई संदीप के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
- बजे सिंह, थाना प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed