फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Protest in Haryana against arrest of Delhi Deputy CM Manish Sisodia

रोहतक में आप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज: दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का कर रहे थे विरोध

Mon, 27 Feb 2023 03:11 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 27 Feb 2023 03:11 PM IST
सार

रोहतक में आप नेता अशोक तंवर व अनुराग ढांडा की अगुवाई में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों का हुजूम सड़क पर नारेबाजी करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने निकला। प्रदर्शन के चलते किसी भी अपरिहार्य स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
Protest in Haryana against arrest of Delhi Deputy CM Manish Sisodia
आप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में रोहतक में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर प्रदर्शन कर थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने सड़क पर निकल पड़े हैं। इस देखते हुए पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पहले आप कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में एकत्र हुए। यहां दिल्ली के उपमुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए रोष प्रकट किया। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यालय घेरने निकले आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता
आप नेता अशोक तंवर व अनुराग ढांडा की अगुवाई में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों का हुजूम सड़क पर नारेबाजी करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने निकला। प्रदर्शन के चलते किसी भी अपरिहार्य स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मानसरोवर पार्क से भाजपा कार्यालय तक पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए विशेष रूप से नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के मानसरोवर पार्क के बाहर सुभाष चौक के अलावा अंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड, मानसरोवर पार्क सोनीपत रोड गेट, अंबेडकर चौक से किला रोड व एलिवेटेड रोड जाने वाली सड़क पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed