फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police raid in Rohtak fake customer sent to massage parlor, two girls and two boys were arrested from the spot

रोहतक में पुलिस की रेड: मसाज पार्लर में फर्जी ग्राहक बना भेजा, मौके से दो युवती और दो युवकों को किया गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 11:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 11:04 AM IST
सार

सादी वर्दी में दूसरी टीम तैनात की। ग्राहक बनाकर भेजे गए पुलिसकर्मी से एक युवती और दो युवक ने रुपये लेकर बुकिंग की और सेवा देने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दो युवती और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Police raid in Rohtak fake customer sent to massage parlor, two girls and two boys were arrested from the spot
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक। दिल्ली रोड पर मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे में पुलिस ने कार्रवाई की है। शनिवार को पुलिस ने दो युवतियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया।

विज्ञापन


लड़कियों को भी मुक्त कराया है। आरोप है कि लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। एएसपी वाईवीआर शशि ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक भवन में मसाज पार्लर की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा कराया जा रहा है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई। उन्होंने डीएसपी गुलाब के नेतृत्व में टीम का गठन किया। डीएसपी ने एक पुलिसकर्मी को मसाज पार्लर में ग्राहक बनाकर भेजा।
विज्ञापन


साथ ही, सादी वर्दी में दूसरी टीम तैनात की। ग्राहक बनाकर भेजे गए पुलिसकर्मी से एक युवती और दो युवक ने रुपये लेकर बुकिंग की और सेवा देने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दो युवती और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पार्लर से तीन युवतियों को भी छुड़वाया गया। आरोप है कि उनको वेश्यावृत्ति के लिए बंधक बनाकर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed