फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property sales increased for the first time in one and a half year, doubled in August

डेढ़ साल में पहली बार बढ़ी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त, अगस्त माह में हुई दोगुनी

Thu, 26 Aug 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Property sales increased for the first time in one and a half year, doubled in August
कोरोना संक्रमण व एनडीसी पोर्टल की जटिलता की वजह से डेढ़ साल से ठप पड़े प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के कारोबार ने पहली बार गति पकड़ी है। हर रोज पिछले 10 दिन से 60 से ज्यादा रजिस्ट्री हो रही हैं। इसमें सेल डीड के अलावा पारिवारिक संपत्ति हस्तांतरण से जुड़ी रजिस्ट्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अप्रैल 2020 में रोहतक में पहला कोरोना का केस सामने आया था। इसके बाद दो से तीन माह तक संपूर्ण लॉकडाउन रहा। इसके बाद से अब तक सरकार नियमों के दायरे में लॉकडाउन लागू किए गए हुए हैं। अगस्त 2020 में ही रजिस्ट्री को लेकर नया पोर्टल लागू किया था। इसके लिए पूरे प्रदेश के नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं को एनडीसी पोर्टल से जोड़ा गया था। तय हुआ था कि पहले स्थानीय निकाय विभाग प्रॉपर्टी को लेकर एनओसी देगा। इसके बाद तहसील में रजिस्ट्री होगी, लेकिन अप्रैल व मई माह में कोरोना की दूसरी लहर में मरने वालों की संख्या बढ़ गई। इससे शहर में प्रॉपर्टी का कारोबार ठप हो गया। इसके बाद जून माह में कोरोना के केस कम हुए, जो जुलाई व अगस्त माह में निचले स्तर आ गए हैं। ऐसे में डेढ़ साल से ठप पड़े प्रॉपर्टी के कारोबार ने गति पकड़ी है।
विज्ञापन

तहसील में बढ़ी भीड़, लेकिन मास्क नहीं लगा रहे लोग
कोरोना संक्रमण कम होने से तहसील में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ बढ़ गई है। सेल डीड के लिए फैमिली डीड भी जमकर कराई जा रही हैं। लोग सुबह ही तहसील में आ जाते हैं। दोपहर 2 से बजे तक रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग की कमी, निकलना हुआ मुश्किल
तहसील प्रशासन के पास पार्किंग की कमी है। ऐसे में लोग प्रॉपर्टी राइटर चैंबरों के आगे बाइक व दूसरे दोपहिया वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे आम लोगों को तहसील के अंदर जाना तक मुश्किल हो गया है।

जुलाई माह में रजिस्ट्री 30 से 35 तक ही हो पा रही थी। अब संख्या बढ़कर 60 से ऊपर हो गई है। एक तो कोरोना संक्रमण का डर कम हुआ है, दूसरा नगर निगम का एनडीसी पोर्टल पिछले दो सप्ताह से गति से काम कर रहा है। आम लोगों को मास्क लगाकर आने का आग्रह किया जाता है।
- जिवेंद्र मलिक, तहसीलदार
कौन सा काम कितने दिन में होगा
कार्य समय सीमा
एससी-बीसी व ओबीसी प्रमाण पत्र 7 दिन
ईबीसी, आय व रिहायशी प्रमाण पत्र 7 दिन
जमीन के रिकॉर्ड की कॉपी 5 दिन
जमीन की म्यूटेशन 15 दिन
रजिस्ट्री 1 दिन
पंजीकरण फीस
रजिस्ट्री मूल्य सरकारी फीस
एक से 50 हजार तक 100 रुपये
50 हजार से 1 लाख 500 रुपये
1 से 5 लाख तक 1 हजार रुपये
5 से 10 लाख 5 हजार रुपये
10 से 20 लाख 10 हजार रुपये
20 से 25 लाख 12 हजार 500 रुपये
25 से 30 लाख 15 हजार रुपये
30 से 40 लाख 20 हजार रुपये
40 से 50 लाख 25 हजार रुपये
50 से 60 लाख 30 हजार रुपये
60 से 70 लाख 35 हजार रुपये
70 से 80 लाख 40 हजार रुपये
80 से 90 लाख 45 हजार रुपये
90 से एक करोड़ तक 50 हजार रुपये
वसीयत नामा 200 रुपये
मुख्तयारनामा या गोदनामा 100 रुपये
संपत्ति त्याग या अंतरणनामा 100 रुपये
अन्य 50 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed