{"_id":"60a6bb138ebc3e11545c2089","slug":"promotion-of-plasma-therapy-discontinued-mp-rohtak-news-rtk6093437100","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाज्मा थेरेपी को बंद करने की जगह बढ़ावा मिले : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाज्मा थेरेपी को बंद करने की जगह बढ़ावा मिले : सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना महामारी व संगठन को लेकर छह राज्यों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। बैठक में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों के बारे में बताया, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। साथ ही सांसद ने यह बात भी उठाई कि प्लाज्मा थैरेपी को बंद न किया जाए, यह थैरेपी कोरोना महामारी में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है और अभी तक जो परिणाम सामने आएं है,ं वह सही पाए गए हैं।
वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संगठन मंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की और कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकारों द्वारा किए गए प्रबंधों की भी समीक्षा की। बैठक में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा संगठन को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर जनसेवा से जुड़ा हुआ है, पार्टी के अंदर एक पार्टी नहीं बल्कि परिवार की भावना विद्यमान है और उसी का पालन करते हुए वह स्वयं भी सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर डिजिटल माध्यम से एक एक गांव में पहुंच रहे हैं और निरंतर हालात पर नजर बनाते हुए इनमें सुधार के लिए मजबूती के साथ जुटे हुए हैं। इस दौरान रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पार्टी द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में भी विवरण दिया गया, जिसमें भाजपा सेवा रसोई व पार्टी के द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में चर्चा की गई। सांसद ने बताया कि निजी अस्पतालों एवं लैब द्वारा सरकार द्वारा तय शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने और उसके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने का मुद्दा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से राष्ट्रीय पटल पर रखा। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों से आह्वान किया कि वह पूरे समाज के साथ बूथ स्तर पर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से जनता की सेवा में जुटे रहे और अगर इस दौरान किसी कार्यकर्ता को भी किसी किस्म की दिक्कत या परेशानी होती है, तो उससे सीधा संवाद स्थापित करके उसका हल करें और आवश्यकता हो तो राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं भी ऐसे कार्यकर्ताओं से सीधी बात करना चाहेंगे। ऐसे समय में जब सभी विपक्षी पार्टियां खुद को लॉकडाउन की स्थिति में रखे हुए हैं तो भारतीय जनता पार्टी ही इकलौती ऐसी पार्टी है जो आगे बढ़ चढ़कर लोगों की समस्याओं को समाधान का रूप दे रही है।