फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Programs will be held at five places in the city on Yoga Day

योग दिवस पर शहर में पांच जगह होंगे कार्यक्रम

Fri, 18 Jun 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Programs will be held at five places in the city on Yoga Day
21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। एडीसी महेंद्र पाल ने वीरवार को बैठक कर कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए इस बार जिले में अलग-अलग जगहों पर 50 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 50-50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। कार्यक्रमों के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। हर उपमंडल में 15 जगह चिह्नित की गई हैं और शहर में पांच जगह योग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रमों को लेकर अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी जगह पतंजलि के अनुभवी योग गुरु व आयुष विभाग के कर्मचारी लोगों को योग का महत्व बताएंगे और योगासन करवाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जो लोग आयोजन स्थलों पर नहीं पहुंच सकते, वे घर पर ही योग करें। योग को जीवन का हिस्सा बनाएं, इससे व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होता है, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि कुछ आयोजन स्थलों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। जिसके लिए डीईओ जितेंद्र मलिक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आयोजन स्थलों पर पानी, शौचालय, रिफ्रेशमेंट का इंतजाम किया जाएगा। बैठक में सीटीएम ज्योति मित्तल, जिला परिषद के सीईओ महेश कुमार, डीआरओ पूनम बब्बर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जिले में यहां होंगे आयोजन
रोहतक शहर : राजीव गांधी स्टेडियम, मानसरोवर पार्क, ताऊ देवीलाल पार्क, हुडा सिटी पार्क, ओल्ड आईटीआई ग्राउंड। इनके अलावा सिंहपुरा खुर्द व्यायामशाला, सुंदरपुर व्यायामशाला और पीटीसी सुनारिया में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानौर : गुड़ान, कलानौर, कटेसरा, खैरेड़ी, माड़ौदी रांगडान, पटवापुर, रिटौली, सांगाहेड़ा, बालंद की व्यायामशालाओं और नगर पालिका और हुडा पार्क में कार्यक्रम होंगे।
सांपला : स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अनाज मंडी, महिला महाविद्यालय के अलावा राजकीय कन्या वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय गढ़ी सांपला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी सांपला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नया बांस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैंसरू कलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैंसरू खुर्द, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरावड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला 11-बी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला 9-बी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समचाना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुलियाना में कार्यक्रम होंगे।
महम : स्थानीय आईटीआई मैदान, सुभाष पार्क, गिरोत्रा बैंक्वेट हॉल, चीनी मिल, राजीव गांधी स्टेडियम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अलावा सामुदायिक केंद्र मदीना गिंदरान, सर छोटू राम पार्क मोखरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना, कोरसान व्यायामशाला खरखड़ा बाजयान के साथ-साथ निडाना, फरमाना बादशाहपुर, बालंबा की व्यायामशालाओं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निंदाना में कार्यक्रम होंगे।

यू-ट्यूब पर होगा प्रसारण
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कार्यक्रम के संबंध में सभी उपायुक्तों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बात की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से योग दिवस से अच्छा कार्यक्रम कोई हो नहीं सकता। जिले में गहन रुचि के साथ इसका आयोजन किया जाए। हर व्यक्ति को योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। सूचना व जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि चंडीगढ़ में सीएम आवास पर कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक कार्यक्रम होगा। इसका प्रसारण यू-ट्यूब के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed