फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prof. Tiwari presented research in international conference in Russia

Rohtak News: प्रो. तिवारी ने रूस में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध

Sat, 19 Oct 2024 08:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 19 Oct 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
Prof. Tiwari presented research in international conference in Russia
19सीटीके03..रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित मानव और पशुओं के माइक्रोबायोटा अंतर्राष्ट्रीय सम्
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) के जेनेटिक्स विभाग के प्रो. डॉ. एसके तिवारी ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में आयोजित मानव और पशुओं के माइक्रोबायोटा विषय पर छठे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। 14 से 16 अक्तूबर तक सम्मेलन का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन

सम्मेलन का आयोजन प्रायोगिक चिकित्सा संस्थान, सेंट पीटर्सबर्ग और रूसी संघ के विज्ञान और उच्च शिक्षा मंत्रालय की ओर से किया गया था। प्रो. तिवारी ने सम्मेलन के पूर्ण सत्र के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसकी सह-अध्यक्षता तीन अन्य वैज्ञानिकों ने की। प्रो. तिवारी ने सम्मेलन में डिस्बिओसिस के सुधार के लिए माइक्रोबायोटा के संभावित मॉड्यूलेटर के रूप में बैक्टीरियोसिन पर अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया। उनके शोध को सम्मेलन में उपस्थित वैज्ञानिक समुदाय की ओर से खूब सराहा गया। सम्मेलन में दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने भाग लिया और माइक्रोबायोटा के क्षेत्र में नवीनतम शोधों पर चर्चा की। इस सम्मेलन में हुई चर्चाओं से एमडीयू में भविष्य के शोध कार्यों की योजना बनाने में काफी मदद मिलेगी। सम्मेलन के लिए वित्तीय सहायता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली तथा प्रायोगिक चिकित्सा संस्थान, सेंट पीटर्सबर्ग रूस की ओर से प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed