फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Products to protect the army and police from bullets will be made in IMT Rohtak

आईएमटी रोहतक में बनेंगे सेना व पुलिस को गोलियों से बचाने के उत्पाद

Tue, 13 Jul 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Products to protect the army and police from bullets will be made in IMT Rohtak
संजय कुमार
विज्ञापन

रोहतक। आईएमटी रोहतक में सेना के साथ विभिन्न राज्यों की पुलिस के लिए दुश्मनों की गोलियों से बचाने के लिए बुलेट प्रूफ उत्पाद बनाए जाएंगे। इनमें बुलेट प्रूफ वाहन, बुलेट प्रूफ हेलीकॉप्टर, ब्रीफकेस, जैकेट, मोर्चा से लेकर सीमाओं पर लगने वाले सेंटरी पोस्ट जैसे महत्वपूर्ण उत्पादों का भी यहां निर्माण होगा। इस संबंध में सोमवार को रक्षा मंत्रालय के उपक्रम मिश्र धातु निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक संजय कुमार झा ने एचएसआईआईडीसी के एमडी अनुराग अग्रवाल से पंचकूला में मुलाकात की है।
मिधानि (मिश्र धातु निगम लिमिटेड) के डिप्टी मैनेजर रविंद्र तक्षक ने विशेष बातचीत में बताया कि रोहतक में तीन से चार माह के अंदर इसका काम शुरू हो जाएगा। सारा कार्य वरिष्ठ अधिकारी कर्नल अश्वनी कुमार के निर्देशन में सेना की विशेष जरूरतों को पूरा करेगा। यहां की सुरक्षा के लिए भविष्य में पुलिस या सीआईएसएफ की मदद ली जाएगी। इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक डॉ. एसके झा ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी सीएम हरियाणा वी उमाशंकर से सोमवार को चंडीगढ़ में मुलाकात की है। इसकी अनुमति वर्ष 2017 में मिली थी। यह प्रोजेक्ट पीएम के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करेगा। यहां सारा कार्य भारत सरकार के निर्देशानुसार किया जाएगा। यहां कंपनी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति हरकत न कर सके। देश को सुरक्षा उत्पाद उपलब्ध करवाने के साथ स्थानीय लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार यहां रोजगार भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

इन चीजों का होगा निर्माण
खास : आर्मरिंग हेलीकॉप्टर
वायुसेना में तैनात एमआई-17 हेलीकॉप्टर को बुलेट प्रूफ बनाने का कार्य अब रोहतक आईएमटी में किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न बुलेट प्रूफ पैनल रोहतक में तैयार होंगे, जोकि पहले रूस में तैयार होता था। यहां अब रूस का स्वदेशी वर्जन होगा। इसे असेंबल एयरफोर्स में किया जाएगा। इससे वायु सेना की सुरक्षा पुख्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मर व्हीकल : बस, टाटा 407, फॉरच्यूनर, स्कॉर्पियो
सीआरपी के लिए एक करोड़ की बस लेवल थ्री प्लस सुरक्षा, फॉरच्यूनर 40 से 45 लाख, एसएसबी बंकर टाटा-407 को 40 लाख, स्कॉर्पियो 25 से 30 लाख रुपये में तैयार होगी। यह खर्च सिर्फ बुलेट प्रूफ बनाने में आएगा।
बुलेट प्रूफ मोर्चा
सेना व पुलिस के लिए एक लाख से एक लाख 20 हजार रुपये में तैयार होगा।
भाभा कवच
भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर से प्राप्त टीओटी का प्रयोग कर सीएनटी तकनीक से भाभा कवच तैयार होगा। इससे तैनात उत्पाद अपनी तकनीक में सबसे हलके होते हैं और यह तीन साइज में तैयार होगा। इसकी कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये प्रति पीस होगा और यह लेवल थ्री प्लस में हर प्रकार की बुलेट से बचा सकेगा।
बुलेट प्रूफ पटका, वेस्ट, सेंटरी पोस्ट, स्पॉल लाइनर
लेवल थ्री सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ पटका व पिस्टल की गोली से बचाने के लिए वेस्ट तैयार होगी। इसके अलावा सेंटरी पोस्ट व स्पॉल लाइनर, प्रोटेक्टिव बॉक्सर व सेंटरी पोस्ट तैयार होगी।

वर्जन
यह भारत सरकार का उपक्रम है और पब्लिक सेक्टर यूनिट है, जोकि रोहतक आईएमटी में स्थापित होने जा रही है। यहां सेना व पुलिस के लिए ब्लेटप्रूफ कई सामान तैयार होंगे। इसके लिए हमने पहले ही 50 प्रतिशत छूट दी हुई है। इसके साथ ही शुरुआती सुरक्षा के लिए आईएमटी थाना भी है।
- कुलदीप कादियान, एस्टेट मैनेजर, आईएमटी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed