फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   process for army bharti

सेना भर्ती की तैयारियों के लिए राजीव गांधी स्टेडियम में जुटने लगे जवान, आज से बाहरी लोगों को प्रवेश बंद

Thu, 06 Feb 2020 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
process for army bharti
सेना भर्ती के लिए बुधवार को राजीव गांधी खेल मैदान में पहुंचे सेना के जवान तैयारी के लिए ट्रक से कु?
रोहतक। युवाओं में सेना भर्ती को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। हजारों युवा आर्मी में जाने का सपना लिए, स्टेडियमों और सड़कों के बाहर कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। कोई युवा एक साल से अधिक समय से तैयारी कर रहा है तो किसी ने तीन माह में तैयारी की है। वहीं दूसरी ओर सेना भर्ती की तैयारियों को लेकर राजीव गांधी खेल परिसर में सैनिकों का आवागमन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को आर्मी जवानों ने स्टेडियम में ठहरने की व्यवस्था शुरू कर दी है। एआरओ कर्नल रतनीदप खान ने बताया कि वीरवार को स्टेडियम में बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी जाएगी और स्टेडियम को भर्ती के लिए तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी। वहीं उन्होंने युवाओं को किसी के झांसे में न आने की सलाह देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है। कोई किसी के बहकावे में आकर पैसे देने की गलती न करे। उल्लेखनीय है कि 10 से 20 फरवरी तक रोहतक, सोनीपत, झज्जर और पानीपत के जिलों की भर्ती प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को रोजाना छह किलोमीटर की करा रहे तैयारी : सचिन
राजीव गांधी खेल परिसर में अभ्यर्थियों को फिजिकल की तैयारी करा रहे सचिन ने बताया कि वह 100 से अधिक युवाओं को तैयारी करवा रहे हैं। रोजाना 5 घंटे से सात घंटे युवा फिजिकल की तैयारी करते हैं। उनको रोजाना 6 किलोमीटर की तैयारी करवाई जाती है। वैसे तो पूरा साल युवा तैयारी करते रहते हैं, लेकिन इस रैली के लिए तीन माह से उनके पास भर्ती के लिए बैच तैयारी कर रहा है। अंतिम दिनों में खिलाड़ियों को प्रेक्टिस के साथ-साथ यह बात भी ध्यान रखने के लिए कहा जा रहा है। ताकि किसी को भी भर्ती से कोई चोट न लग जाए। हल्की चोट भी युवाओं के सपनों पर अल्प विराम लगा सकती है। वहीं प्रेक्टिस कर रहे युवाओं ने भी बताया कि वो दिन रात मेहनत कर रहे हैं, दिन में सोने को भी पांच ही घंटे का समय रखा है। सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। 1600 मीटर रेस होनी है, जिसे पांच मिनट का टारगेट रखकर पूरा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed