{"_id":"66b7afa0a7e93d1544098f3b","slug":"problems-of-sectors-will-be-resolved-if-congress-government-is-formed-hooda-rohtak-news-c-17-roh1019-481358-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार बनने पर सेक्टरों की समस्याएं करेंगे दूर : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार बनने पर सेक्टरों की समस्याएं करेंगे दूर : हुड्डा
विज्ञापन
10सीटीके15..डी.पार्क स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र से मिलते ऑल हरियाणा हुड्डा सेक्
रोहतक। ऑल हरियाणा हुडा सेक्टर कंफेडरेशन के 51 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। हुड्डा ने कांग्रेस सरकार बनने के बाद सेक्टरों की दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया।
दोपहर करीब एक बजे ऑल हरियाणा हुडा सेक्टर कंफेडरेशन के राज्य संयोजक यशवीर सिंह मलिक की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा। यहां पूर्व मुख्यमंत्री के सामने सेक्टरों की समस्याओं को रखा। रोहतक से कदम सिंह अहलावत, रणबीर छिल्लर, सुखबीर माथुर, सुखबीर हुड्डा, रमेश खासा व डॉक्टर रणजीत सिंह मलिक भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
यह मांगें रखीं
पूर्व मुख्यमंत्री से मांग की कि स्टिल्ट प्लस 4 मंजिल की पॉलिसी को नए सेक्टरों में लागू किया जाए। सेक्टरों में एन्हांसमेंट को खत्म किया जाए, अगर जारी रखना है तो उसका बोझ रेजिडेंट पर डाला जाए, सेक्टरों के पानी के बिल दूसरी शहरी काॅलोनियों के बराबर किए जाएं, बरसाती व घरेलू सीवर लाइन का कार्य एचएसवीपी को ही दिया जाए, सेक्टरों में चल रहे स्कूलों में सेक्टर रेजिडेंट्स के बच्चों को फीस में छूट व दाखिले में वरीयता देना, सेक्टरों में गरीब लोगों को दिए जाने वाले 30-30 गज के प्लऍटों को 50-100 गज तक किया जाए।