फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Principal of Paksma State School suspended

पाकस्मा राजकीय स्कूल की प्राचार्य सस्पेंड

Thu, 19 Mar 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Principal of Paksma State School suspended
शिक्षा विभाग ने पाकस्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की प्राचार्य पूनम को सस्पेंड कर दिया गया है। इसको अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हाजिरी लगानी होगी। सस्पेंड का कारण बोर्ड की परीक्षाओं में लापरवाही मानी जा रही है। पाकस्मा गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में दसवीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा केंद्र बनाया हुआ था। चार मार्च को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन टीम द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तो उस दौरान टीम ने सुपरिंटेंडेंट के कमरे के साथ लगते लैब वाले कमरे में एक महिला कर्मचारी के पास मोबाइल फोन में सोल हुआ प्रश्न पत्र मिला था। इसके अलावा बाहरी अव्यवस्था भी मिली थी। उसकी दिन चेयरमैन ने केंद्र को बदल कर रोहतक विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बदल दिया। सस्पेंड का कारण बोर्ड की परीक्षाओं में प्राचार्य ने ठीक से जिम्मेदारी नहीं निभाना मानी जा रही है। शिक्षा विभाग के डायरेक्टर डॉ. महाबीर सिंह ने उसे सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड ऑर्डर में कहा गया है कि जब तक प्राचार्य सस्पेंड है तब तक उसे जिला हेड ऑफिस में अपनी हाजिरी देनी होगी सस्पेंड ऑर्डर की कॉपी जिला शिक्षा अधिकारी व शिक्षा बोर्ड सचिव को भी भेजी गई है। जबकि 11 मार्च को स्कूल की लैब इंचार्ज के खिलाफ भी पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

छात्र ने पर्यवेक्षक की मौजूदगी में किया था पेपर वायरल, निलंबित
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को हुई परीक्षा में गंभीर अनियमितता बरतने वाले पर्यवेक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार की परीक्षा में जिन दो पर्यवेक्षकों ने गंभीर अनियमितता की थी, उन्हें शिक्षा विभाग ने निलंबित किया है। जिनमें रोहतक के परीक्षा केंद्र रावमावि गांधी नगर, रोहतक-5 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक अंजू, हिंदी अध्यापिका, राक मिडिल स्कूल मकड़ौली कलां को शिक्षा विभाग ने निलंबित किया है। रोहतक के उक्त केंद्र से छात्र ने प्रश्न पत्र पर्यवेक्षक की मौजूदगी में वायरल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed