फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Primary health centers will be built at six places in the city, the place is selected

Rohtak News: शहर में छह जगह बनेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जगह चयनित

Tue, 06 Jun 2023 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Primary health centers will be built at six places in the city, the place is selected
नगर निगम कार्यालय में मेयर मनमोहन गोयल  स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर से रिपोर्ट लेते हुए
रोहतक। पीजीआईएमएस व सिविल अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग छह जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलेगा। इसके लिए जगह चयनित कर ली गई है। सोमवार को मेयर ने सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी को तलब कर रिपोर्ट मांगी। वहीं, सीएमओ का कहना है कि एक माह में सभी छह स्वास्थ्य केंद्र चालू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस रोहतक में है। साथ ही शहर में जिला स्तरीय अस्पताल भी है। पीजीआईएमएस में प्रदेश भर से मरीज आते हैं, जबकि स्थानीय लोग सिविल अस्पताल के बजाय सामान्य बीमारी होने पर पीजीआईएमएस में चले जाते हैं। इससे पीजीआईएमएस पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है। इस दबाव को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग शहर के अंदर स्थानीय स्तर पर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने छह माह पहले पत्र जारी किया था, जिसके तहत रोहतक शहर में छह जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं। इसके लिए नगर निगम की मदद से जगहों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

यहां खोली जाएंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
1.सनसिटी के सेक्टर 36
2. किला मोहल्ला
3. रामलीला पड़ाव
4. श्याम काॅलोनी
5. जनता काॅलोनी
6. कमला नगर
यहां बढ़ाएंगे एक्सरे की सुविधा
1. सुखपुरा चौक
2. गोकर्ण
3. हरि सिंह कॉलोनी

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को मांग पत्र देकर शहर में छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की थी। अनुमति के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को न केवल जगह उपलब्ध कराई गई, बल्कि दौरा भी करवा दिया है। उम्मीद है जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू हो जाएंगे। इससे आम लोगों को नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
तीन जगह विभाग ने फाइनल कर दी हैं, तीन की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। उम्मीद है एक माह में सभी छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू हो जाएंगे। उनके ऊपर जो तीन अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, वहां पर दवा के साथ-साथ एक्सरे की भी सुविधा देंगे।
-अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed