फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   President to act, Punjab government, central government, govt of haryana

पंजाब सरकार पर कार्रवाई को राष्ट्रपति और केंद्र को पत्र लिखेगी सरकार

Thu, 17 Nov 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 17 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
President to act, Punjab government, central government, govt of haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
एसवाईएल पर सीएम मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि सरकार किसी भी तरह से हरियाणा के लोगों का हक नहीं मरने देगी। सीएम का कहना है कि पंजाब सरकार को हर तरह से जवाब दिया जाएगा। पंजाब सरकार पर कार्रवाई करने के लिए राष्ट्रपति और केंद्र को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पंजाब सरकार ने अधिग्रहित जमीन किसानों को देने की तैयारी कर ली है। वहीं, नोटबंदी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर सीएम ने कहा कि नोटबंदी से केवल उन लोगों को दिक्कत हो रही है जो भ्रष्टाचार में शामिल हैं या कालाधन रखते हैं। आम आदमी इससे खुश है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि पंजाब सरकार एसवाईएल को लेकर साल 2006 में भी ऐसा ही प्रस्ताव लेकर आई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे असंवैधानिक करार देते हुए हरियाणा के पक्ष में फैसला दिया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला सबसे बड़ा होता है, फिर भी पंजाब सरकार मनमानी करने पर उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भले ही कुछ कर ले, लेकिन हरियाणा सरकार आराम से नहीं बैठने वाली है। उन्होंने कहा कि पानी लाकर ही दम लेंगे। चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। फिलहाल जिस तरह के कदम पंजाब सरकार उठा रही है, उस पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति व केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा। जिससे वह कोई ठोस निर्णय लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर काम कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed