फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preparations underway to unlock

Rohtak News: शौचालयों पर लटके ताले खुलवाने की तैयारी, 63 लाख में निजी एजेंसी को मिलेगी जिम्मेदारी

Thu, 22 Oct 2026 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to unlock
फोटो-57: बहादुरगढ़ में बने शौचालय पर लटका ताला। संवाद
कृष्ण वशिष्ठ
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी अब निजी एजेंसी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। नगर परिषद की ओर से इसके लिए टेंडर लगाया गया है। दो साल के लिए इन शौचालयों के रखरखाव पर करीब 63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत शहर के 12 सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, रखरखाव और नियमित संचालन का कार्य दो साल के लिए निजी एजेंसी को दिया जाएगा। इसका उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

शहर में अलग-अलग स्थानों पर कुल 12 सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। इनमें कुछ शौचालय सामुदायिक केंद्रों में भी स्थित हैं। इन शौचालयों का नियमित रखरखाव और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद ने यह कदम उठाया है। योजना के अनुसार शौचालयों को 24 घंटे खुला रखा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक शौचालय पर 12-12 घंटे की दो पालियों में एक-एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। कर्मचारी की जिम्मेदारी शौचालय की साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने की होगी।
विज्ञापन


शहर में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के बावजूद रखरखाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि हाल ही में बनाए गए चार सार्वजनिक शौचालय अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं और उन पर ताले लटके हुए हैं। ऐसे में लोगों को सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि करीब 63 लाख रुपये की लागत से दो साल के लिए शौचालयों के संचालन और रखरखाव का कार्य दिया जाएगा। निजी एजेंसी के जिम्मे नियमित सफाई, कर्मचारियों की तैनाती और शौचालयों को चालू हालत में रखना होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद शौचालयों के नियमित संचालन की उम्मीद है। इससे शहरवासियों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ शौचालयों की सुविधा मिल सकेगी। संवाद
फोटो-57:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed