फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preparations to close Delhi road for three days from 5 am tomorrow

दिल्ली मार्ग कल सुबह पांच बजे से तीन दिन के लिए बंद करने की तैयारी

Fri, 28 Jan 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Preparations to close Delhi road for three days from 5 am tomorrow
रोहतक। अमृत योजना के तहत दिल्ली मार्ग पर बिछाई सीवर लाइन गढ़ी बोहर के एसटीपी से जोड़ने का काम 29 जनवरी की सुबह पांच बजे से शुरू करने की तैयारी है। खुदाई, पाइप बिछाने और फिर आवागमन के लिए रास्ता बनाने का काम 31 जनवरी तक दिनरात चलेगा। इसके चलते तीन दिन तक दिल्ली मार्ग पर आवागमन बंद करने की तैयारी है। दिल्ली व सोनीपत मार्ग पर वैकल्पिक मार्गों से आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग पर बिछाई गई सीवर लाइन को गढ़ी बोहर के एसटीपी से जोड़ा जाना है। सेक्टर-27 से आ रही छोटी नहर के पास मैनहोल बन चुका है। मैनहोल से जोड़ते हुए बड़ी सीवर लाइन दिल्ली मार्ग क्रॉस करके बिछाई जानी है, ताकि गढ़ी बोहर एसटीपी से जुड़ सके। इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था ने जिला प्रशासन और पुलिस से वीरवार को हरी झंडी मिलते ही युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। वीरवार को पुलिस प्रशासन के साथ नगर निगम के अधिशासी अभियंता हेडक्वार्टर मनजीत दहिया ने बैठक की। इसमें 29 जनवरी की सुबह पांच बजे से 31 जनवरी (शनिवार, रविवार व रविवार) दिल्ली रोड गोयल पेट्रोल पंप के पास बंद करना तय किया गया है। मार्ग के दोनों तरफ बड़े-बड़े बैरियर व बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से होकर आवागमन कर सकें। वहीं, निगम की टीम ने वैकल्पिक रास्तों का निरीक्षण कर लिया है। शुक्रवार को वैकल्पिक रास्तों पर समुचित इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने ये तय किए हैं वैकल्पिक मार्ग
दिल्ली से आने वाले वाहन गोयल पेट्रोल पंप के पास से सेक्टर-27 की तरफ जाएंगे। करीब डेढ़ किमी. आगे टी प्वाइंट से ओमैक्स सिटी (सीधे हाथ) की तरफ से मुड़ेंगे। वाहन ओमैक्स सिटी फ्लाईओवर से होते हुए सर्किट हाउस से होते हुए दिल्ली बाईपास पहुंचेंगे। इसी तरह से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन जाएंगे। वहीं, दिल्ली की तरफ से सोनीपत की तरफ जाने वाले वाहन आईएमटी चौक से या गोयल पेट्रोल पंप के सामने आईएमटी से होते हुए गढ़ी बोहर और फिर सोनीपत रोड पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली बाईपास चार और सोनीपत रोड ढाई किमी. दूर पड़ेगा
वैकल्पिक मार्ग से दिल्ली बाईपास आवागमन में करीब चार किमी. की दूरी बढ़ जाएगी। तीन दिन तक दिल्ली की तरफ आवागमन करने वालों को चक्कर लगाना होगा। वहीं, सोनीपत मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों की दो से ढाई किमी. की दूरी बढ़ेगी।
तीन दिन लगातार 24 घंटे चलेगा काम
निगम के अधिशासी अभियंता मनजीत दहिया का कहना है कि कार्यदायी संस्था को तीन दिन के अंदर पूरा काम करने के आदेश कर दिए गए हैं। स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इससे ज्यादा समय तक दिल्ली मार्ग को बंद नहीं किया जा सकता है। जिसके चलते निर्देश दिए गए हैं कि कार्यदायी संस्था तीनों दिन दिनरात काम करेगी।

वर्जन
बड़ी सीवर लाइन को दिल्ली मार्ग क्रॉस करवाना है। इसके लिए गहराई में खुदाई होगी। इस काम के लिए जिला व पुलिस प्रशासन से तीन दिन दिल्ली मार्ग बंद करने की अनुमति मिल गई है। इसके चलते 29 से 31 जनवरी तक मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए बंद करने की तैयारी है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। दिल्ली आवागमन करने वाले वाहन चालक सेक्टर-27 से होते हुए दिल्ली बाईपास पर पहुंचेंगे। वहीं, सोनीपत मार्ग की तरफ जाने वाले वाहन आईएमटी से बोहर होते हुए आवागमन करेंगे।
- मनजीत दहिया, अधिशासी अभियंता हेडक्वार्टर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed