फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preparations for the Hasanpur agricultural

Rohtak News: हसनपुर कृषि मेले की तैयारियां जोरों पर, किसानों में उत्साह

Thu, 22 Oct 2026 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Hasanpur agricultural
21jjrp29- हसनपुर में आयोजित होने वाले कृ​षि मेले की तैयारी का जायजा लेते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश 
झज्जर। कृषक उद्यमशीलता विषय पर 23 अक्तूबर को हसनपुर में कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार देशभर से पहुंच रहे कृषि विशेषज्ञों को हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराएंगे।
विज्ञापन


मेला स्थल पर तैयारी का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के सेवा के संकल्प से प्रेरित होकर किसानों के हित में यह मेला आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मेले में भागीदारी के लिए किसानों में पूरे जोश और उत्साह का माहौल है। किसानों की जमीन बचाने और उनकी आय बढ़ाने के संकल्प के साथ 23 अक्तूबर को हसनपुर में बड़े स्तर पर कृषि मेला कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि कृषि मेले में किसानों को आमदनी बढ़ाने के गुर बताएंगे और सिखाएंगे। किसान बाजार की मांग के अनुसार खेती करें। इसको बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करना होगा। इसकी शुरुआत हसनपुर कृषि मेला से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेले में पहुंचने वाले किसानों के लिए लक्की ड्रॉ 12 बजे और शाम साढ़े चार बजे से निकाले जाएंगे। लक्की में ट्रैक्टर, रोटावेटर, मोटरसाइकिल, एलईडी महिलाओं के लिए कृषि ड्रोन और स्कूटी इनाम में दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त फल के पौधे भी दिए जाएंगे। ट्रैक्टर, कृषि ड्रोन और रोटावेटर के लिए किसान सम्मान निधि, कृषि कार्ड या मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत में से किसान के पास एक चीज होना जरूरी है। मोटरसाइकिल स्कूटी और एलईडी सभी के लिए ओपन होगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता संजय कबलाना, मनीष बंसल मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed