फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preparations for Congress probable candidate Deepender Hooda in Haryana increase BJP uneasiness

Haryana: हुड्डा के घर में छुक-छुक कर दौड़ाई विकास की ट्रेन, दीपेंद्र हुड्डा की तैयारी ने भाजपा की बेचैनी बढ़ाई

Thu, 21 Mar 2024 10:36 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Mar 2024 10:36 AM IST
सार

प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक पर हुड्डा कांग्रेस का दबदबा रहा है। दो बार हुड्डा के पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व. रणबीर सिंह हुड्डा, चार बार खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा व तीन बार उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा रोहतक से सांसद बन चुके हैं। भाजपा के अरविंद शर्मा ने हुड्डा कांग्रेस के विजयी रथ को रोका था।

विज्ञापन
Preparations for Congress probable candidate Deepender Hooda in Haryana increase BJP uneasiness
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दस साल पहले मोदी लहर में भी कांग्रेस का जो किला अजेय रहा, उसे पांच साल पहले जीतने वाले भाजपा के लोकसभा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा फिर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। पांच साल उनके विकास की ट्रेन रेलवे की योजनाओं पर चढ़कर छुक-छुक कर दौड़ी। पार्टी की ओर से टिकट की घोषणा में हो रही देरी व कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा की तैयारी बेचैनी बढ़ा रही है। विकास कार्यों की सियासी ट्रेन और साइलेंट वोटर फिर चुनावी नैया पार लगाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक पर हुड्डा कांग्रेस का दबदबा रहा है। दो बार हुड्डा के पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व. रणबीर सिंह हुड्डा, चार बार खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा व तीन बार उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा रोहतक से सांसद बन चुके हैं। 20 साल बाद 1999 के बाद 2019 में भाजपा के अरविंद शर्मा ने हुड्डा कांग्रेस के विजयी रथ को रोका और भाजपा को रोहतक सीट से इतिहास की पहली जीत दिलवाई।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को आज भी रोहतक सीट गंवाने का पछतावा है। रोहतक में मेट्रो भले ही अरविंद शर्मा नहीं ला पाए, लेकिन संसद में इनकी भूमिका ठीक रही। सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाने वाले सांसदों में उनकी गिनती होती है। इसके अलावा सांसद निधि खर्च करने और गोद लिए गांवों में विकास कराने में भी आगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच गांव गोद लिए...जनता के बीच न होने का सवाल कर रहा पीछा

सांसद अरविंद शर्मा ने लोकसभा क्षेत्र के पांच गांव गोद लिए हैं। दावा है कि ग्राम आदर्श योजना के तहत शत- प्रतिशत पेयजल उपलब्ध कराया, किसानों को सम्मान निधि प्रदान कराई गई। जगमग योजना के तहत 24 घंटे गांवों में बिजली उपलब्ध करवाई। बाढ़ग्रस्त गांवों में बाढ़ नियंत्रण योजना के तहत योजना तैयार की। रोहतक जिले के गांव नयाबांस में 2.59 करोड़ , सांगाहेड़ा में 3 करोड़, झज्जर जिले के गांव मुंडाहेड़ा में 51 कार्यों, सिवाना में 50 कार्यों व कोसली हलके के गांव जाओदा में 14 कामों के विकास का प्लान तैयार कराया। ग्रामीणों के बीच कम मौजूदगी का सवाल उनका पीछा कर रहा है। नयाबांस गांव की महिला सरपंच के पति प्रवीण कहते हैं कि दिखे ही बहुत कम।

वादे पूरे किए

1. पलवल से सोनीपत तक का रेल काॅरिडोर मंजूर।
2. केंद्रीय कर्मचारियों व उनके आश्रितों के लिए रोहतक में डिस्पेंसरी खोली गई।
3. रोहतक, बहादुरगढ़, कोसली रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण
4. बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो ट्रेन की मंजूरी।
5. रोहतक, झज्जर, कोसली में 13 ट्रेनों का ठहराव कराया।

अधूरे वादे

1. बहादुरगढ़ से सांपला तक मेट्रो लाइन का विस्तार।
2. अहीर रेजिमेंट का गठन
3. धार्मिंक नगरी बेरी को रेलवे लाइन से जोड़ना।
4. फर्रुखनगर से लोहारू तक इकनॉमिक रेलवे कोरिडोर का सर्वे जारी।
5. नजफगढ़ से बादली तक मेट्रो का विस्तारीकरण।

प्रतिद्वंद्वी का पक्ष

भाजपा सांसद बताएं पांच साल में कितने इंच मेट्रो लाइन बिछी और कितने शिक्षण संस्थान बनवाए जबकि उन्होंने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय स्तर के 5 संस्थान बनवाए, जिनमें आईआईटी, आईआईएम, एम्स-2 बाढ़सा, एफडीडीआई व आईएचएम प्रमुख हैं। इसके अलावा 5 नए विश्वविद्यालय, जिसमें पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय, एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र (टूल रूम), न्यूक्लियर साइंस यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ विजुअल एंड परफॉरमिंग आर्ट्स व इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (मीरपुर) शामिल है। -दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व लोकसभा सदस्य कांग्रेस

सांसद का पक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 36 बिरादरी के लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं रोहतक लोकसभा में लागू कीं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की भी विशेष कृपा रही, जिनके नेतृत्व में लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य हुए। लोकसभा क्षेत्र के लिए संकल्प के साथ काम किया और आगे भी करते रहेंगे। रेलवे प्रोजेक्ट अहम उपलब्धि रहे। -डॉक्टर अरविंद शर्मा, भाजपा सांसद रोहतक लोकसभा।

रोहतक लोकसभा क्षेत्र
रोहतक शहर, गढ़ी सांपला-किलोई, महम व कलानौर (आरक्षित), झज्जर शहर (आरक्षित), बहादुरगढ़, बेरी, बादली व कोसली।

संसदीय कामकाज
संसद में हाजिरी 205 दिन
प्रश्न पूछे 230
बिल पर चर्चा 21
वाद-विवाद में हिस्सा 21
सांसद निधि से खर्च 17 करोड़ खर्च हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed