{"_id":"6774553c5b3eac1f2307a0c8","slug":"praveen-kumar-of-village-karontha-will-represent-haryana-in-bharat-mandapam-rohtak-news-c-17-roh1020-572492-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भारत मंडपम में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे गांव करौंथा के प्रवीण कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भारत मंडपम में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे गांव करौंथा के प्रवीण कुमार
Wed, 01 Jan 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
31सीटीके01 प्रवीण कुमार। स्रोत परिजन
जिले के करौंथा के युवा समाजसेवी व नव युवा फाउंडेशन के निदेशक प्रवीण कुमार को भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 में शामिल होने का आमंत्रण मिला है।
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं में नेतृत्व क्षमता का संचार करना है। 11-12 जनवरी को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस डायलॉग में देशभर के युवा नेता भाग लेंगे।
प्रवीण कुमार की ओर से संचालित नव युवा फाउंडेशन के किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यूथ आइकॉन विशेष आमंत्रण श्रेणी में इस डायलॉग के लिए चुना गया है। फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के सशक्तीकरण के लिए चलाए गए अभियान जैसे शिक्षा की अमृत यात्रा, नारी सशक्तीकरण और पौधरोपण अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। फाउंडेशन को संयुक्त राष्ट्र की संस्था की ओर से सदस्यता मिलने से इसकी पहुंच विश्व स्तर तक पहुंच गई है। नव युवा फाउंडेशन की ओर से 11-12 जनवरी को एमडीयू के खेल मैदान में जिलास्तरीय खेलो भारत स्पोर्ट्स मीट का आयोजन भी किया जाएगा।