फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Practice old question papers to overcome fear

Rohtak News: डर दूर करने के लिए करें पुराने प्रश्न-पत्रों का अभ्यास

Tue, 13 Feb 2024 05:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Practice old question papers to overcome fear
रोहतक। बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आ रहा है तो अंग्रेजी विषय को लेकर ज्यादातर छात्र नर्वस हो जाते हैं। ऐसे में छात्रों को कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं। जो छात्र अंग्रेजी के पेपर की त्वरित तैयारी के लिए अपना सकते हैं।
विज्ञापन

डायट मदीना की अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता मनीषा पंवार ने बताया कि सबसे पहले तो इस मानसिकता से बाहर निकलें कि अंग्रेजी एक कठिन विषय है। कई छात्र इस विषय को काफी मुश्किल मानते हैं और घबरा भी जाते हैं। इस तरह का डर पीछे छोड़कर अंग्रेजी की तैयारी में जुट जाएं। अंग्रेजी में हर अध्याय को पूरी तरह पढ़ना और उसे समझना जरूरी है, ताकि अगर अध्याय के बीच से प्रश्न आते हैं तो आप उसे आसानी से हल कर सकें। इसके लिए काफी अभ्यास की जरूरत है।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए सुझाव
परीक्षा के प्रारूप, प्रश्नों की संख्या और अनुभागीय वेटेज को समझना महत्वपूर्ण है। पिछले वर्ष के कक्षा 12 के अंग्रेजी प्रश्न पत्रों को हल करें और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवरटाइजमेंट व नोटिस का अभ्यास लिखकर करें। इनमें तय फॉर्मेट सा फॉलो करना जरूरी है। फॉर्मेट का लिखकर अभ्यास करें, साथ ही आसान शब्दों का प्रयोग करें। इससे गलतियां भी कम होंगी और नंबर भी ज्यादा आएंगे।


- अंग्रेजी का पेपर लंबा आता है। ऐसे में प्रश्नों को हल करते समय शब्द संख्या का ध्यान रखें।

- समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। आपको पहले से ही अपने प्रश्नपत्र के पैटर्न के अनुसार अपना टाइम मैनेजमेंट करना होगा। छात्रों का टाइम मैनेजमेंट जितना अच्छा होगा, रिजल्ट भी उतना ही अच्छा आएगा।

-पेपर के पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझ लें और उसको ही पढ़ें। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि किस टोपिक पर कितना समय देना है।


महत्वपूर्ण अध्याय
दीर्घ उत्तरीय आधारित, लॉस्ट स्प्रिंग, डीप वाटर, ऑन दी फेस ऑफ इट, दी एनिमी।

लघु उत्तरीय आधारित
- दा लास्ट लेसन, दा इंडिगो, दा रट्रैप, दा थर्ड लेवल।

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed